सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते हैं जिनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं जो सभी को हैरानी में डाल देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो एक पक्षी का वायरल हो रहा हैं जो बिजली के तारों में फंस गया और उसे बचाने के लिए हेलीकॉप्टर मंगाया गया। इस पक्षी को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोशल मीडिया पर या वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यूजर्स पक्षी को बचाने वाली टीम की प्रशंसा कर रहे हैं। इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही काफी सारे यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है।














