न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?

सोशल मीडिया पर कार की अनोखी पार्किंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क से पलटती हुई कार आखिर में बिल्कुल सीधी पार्क हो जाती है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 02 Jul 2026 11:50:11

कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ क्लिप्स ऐसी होती हैं जो देखते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। फिर देखते ही देखते वही वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैलने लगता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरानी के साथ-साथ खूब मजे भी ले रहे हैं। वजह है एक कार की ऐसी एंट्री, जो आम पार्किंग से बिल्कुल अलग नजर आती है।

पार्किंग एरिया में हुआ कुछ ऐसा कि लोग रह गए दंग

वायरल वीडियो किसी पार्किंग एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे का बताया जा रहा है। फुटेज में कई कारें व्यवस्थित तरीके से खड़ी दिखाई देती हैं। तभी पास की ऊंची सड़क से एक कार अचानक नियंत्रण खो देती है और नीचे पार्किंग की ओर गिरने लगती है।

गिरते समय कार पहले एक बार पूरी तरह पलटती है। इसके बाद नीचे आते-आते वह दोबारा घूमती है और आखिर में जिस जगह आकर रुकती है, वहां वह बिल्कुल सीधी खड़ी दिखाई देती है। वीडियो देखने पर ऐसा लगता है मानो कार किसी ने आराम से पार्क कर दी हो। इसी अनोखे अंदाज ने लोगों को चौंका दिया और वीडियो वायरल हो गया।

वीडियो के साथ लोग मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि यह दुनिया की सबसे अलग पार्किंग तकनीक है। हालांकि, यह घटना कब और कहां हुई, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Chopsyturvey नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया, "Parking Skiiilllllaaaaa..."। वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "इसे देखकर मुझे लड़ाकू विमानों की लैंडिंग याद आ गई।" दूसरे ने सवाल किया, "ये सच में हुआ है या किसी ने एडिट किया है?" तीसरे यूजर ने टिप्पणी की, "वाह, कार ने तो कमाल का रोल मारा और सीधा पार्क हो गई।" वहीं कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरानी के साथ खूब मनोरंजन भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत