आए दिन सोशल मीडिया पर कई विडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें से कुछ बेहद अनोखे हैं और सभी को हैरान कर रहे हैं। ऐसा ही एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं जिसमें जीजाजी का जूता चुराने के लिए सालियों ने काफी जद्दोजहद की और दूल्हे ने अपने जूते बचाने के लिए कुछ ऐसा किया जो बेहद हैरान करने वाला हैं। यहाँ जूता चुराई रस्म के दौरान सालियां और साले दोनों ही जूता छीनने लगे, लेकिन दूल्हा भी कम नहीं था उसने जूते छीनने से पहले ही जूतों को अपने पैरों से दबा लिया। इस समय इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।














