न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्जाइमर के कारण अपनी ही बीवी को भूल गया शख्स, अब हुआ कुछ ऐसा कि फिर से हुई शादी

एक अनोखा मामला सामने आया अमेरिका के कनेक्टिकट में जहां एक शख्स बीमारी के चलते अपनी ही पत्नी को भूल गया लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनकी अब फिर से शादी हो रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 8:33:36

अल्जाइमर के कारण अपनी ही बीवी को भूल गया शख्स, अब हुआ कुछ ऐसा कि फिर से हुई शादी

वर्तमान समय की जीवनशैली के कारण कई बिमारियों ने हमें घेरा हुआ हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक हैं अल्जाइमर जिसमें याददाश्त की कमी हो जाती हैं और लोग भूलने लगते हैं। इससे जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया अमेरिका के कनेक्टिकट में जहां एक शख्स बीमारी के चलते अपनी ही पत्नी को भूल गया लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उनकी अब फिर से शादी हो रही हैं। हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं वो 56 वर्षीय पीटर मार्शेल हैं जो बीमारी के वजह से अपनी पत्नी लीसा को ही भूल गए। पीटर मार्शेल ने लीसा को फिर से प्रपोज किया और हाल ही में दोनों ने शादी कर लिया। हालांकि, इन सब के बीच सबसे खास बात ये है कि पीटर को अभी तक याद नहीं है कि उनकी शादी लीसा से पहले ही हो चुकी है।

weird news,weird incident,alzheimer,man proposes wife second time

बता दें कि पेंसिल्वेनिया में पीटर मार्शेल और लीसा पड़ोसी थे। कुछ समय बाद काम के सिलसिले में पीटर कनेक्टिकट में शिफ्ट हो गए, लेकिन वो लीसा के साथ जुड़े रहे। 13 अगस्त 2009 को दोनों ने शादी कर ली। साल 2017 की शुरुआत में पीटर को अल्जाइमर की समस्या हो गई और वो चीजों को भूलने लगें। बीमारी के वजह से पीटर को शब्द याद रखने में भी कठिनाई होने लगी। ऐसे में साल 2020 में लीसा ने अपना काम छोड़ दिया और पूरी तरह से पीटर की देखभाल में लग गईं। लीसा कहती हैं कि 'पीटर एक दिन टीवी देख रहे थे, इसी बीच अचानक उठे और मुझसे कहा कि चलो करते हैं। मैंने पूछा क्या? उन्होंने टीवी की ओर इशारा किया। मैंने पूछा कि क्या आप शादी करना चाहते हैं? उनका जवाब हां था। मैंने भी तुरंत हां कर दी।'

लीसा कहती हैं कि साल 2017 में पीटर की याद्दाश्त जाने लगी थी। वे ज्यादातर बातें भूल चुके हैं, लेकिन मैं उन्हें याद थी। मैं लगातार पीटर के नजदीक बनी रही। इसी साल अप्रैल में पीटर अपने घर पर टीवी देख रहे थे, जिसमें एक शादी का सीन चल रहा था। इस सीन को देख पीटर ने तय किया कि वो अपनी दोस्त लीसा से शादी करेंगे।वैसे उन्हें आज भी याद नहीं है कि मेरी शादी उनसे पहले भी हो चुकी है। लेकिन मैं भाग्यशाली हूं कि मेरी शादी दो बार एक ही शख्स से हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका