न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आखिर इन खरबूजों में ऐसी क्या खास बात थी कि बिके 18 लाख रूपये में

आज इस कड़ी में हम आपको दो ऐसे खरबूजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 लाख रूपये में बिके हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 4:47:29

आखिर इन खरबूजों में ऐसी क्या खास बात थी कि बिके 18 लाख रूपये में

गर्मियों के दिनों में ऐसे फलों का सेवन ज्यादा किया जाता हैं जिनमें पानी हो। खासतौर से खरबूजों का सेवन किया जाता हैं जो कि शरीर को ठंडक प्रदान करता हैं। गर्मियों के इन दिनों में खरबूजों बेहद किफायती कीमत में मिल जाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दो ऐसे खरबूजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो 18 लाख रूपये में बिके हैं। यह घटना जापान की हैं जहां इस फल को लेकर लोग इतने दीवाने हैं कि यूबारी नाम से लोकप्रिय दो खरबूजों को 27 लाख येन (18,19,712 लाख) में क्रय किया गया है। इस वर्ष जापान के उत्तरी होक्काइडो में इन खरबूजों की नीलामी की गई, जहां इन खरबूजों की इतनी ऊंची बोली लगी। वहीं बीते वर्ष भी दो खरबूजों को इससे अधिक कीमत में नीलाम किया गया था। साथ ही इस नीलामी के आयोजकों ने बताया कि समान आकार वाले ये यूबारी खरबूजे अपनी उच्च गुणवत्ता तथा मीठे स्वाद के लिए लोकप्रिय हैं।

ये फल होक्काइडो में सर्दियों के सीजन में बहुत ही कठिन हालातों में उगाए जाते हैं। इस फल को सम्‍मान के साथ जोड़ कर देखा जाता है। ये फसल मई में आरम्भ होती है तथा अगस्त तक चलती है। यहां के किसान फल के आकार को और देखने में खूबसूरती को लेकर बहुत सजग रहते हैं। अच्छी कीमत के लिए खरबूजों का एकदम गोल और सुघढ़ होना जरुरी है। खरबूजे की इस खास किस्म को यूबारी किंग के नाम से जाना जाता है, जिसकी पैदावार जापान के यूबारी इलाके में होती है। खरबूजे की खरीद तथा बिक्री के लिए जापान के ह्योगो प्रांत में सुपर बाजार भी है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार एक बेबी फूड प्रोड्यूसर ने इन खरबूजों की सबसे अधिक कीमत चुकाई है। नीलाम किए गए खरबूजे छोटे बच्चों वाले परिवारों को डोनेट किए जाएंगे, जिन्हें पहले ऑनलाइन ड्रॉ में चुना गया था। बता दें खरबूजा खाने से शरीर अच्छा रहता है तथा संक्रमण और बैक्टीरियल इंफेक्शन के संकट से दूर रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत