सुर्ख़ियों में रहने के लिए इन दिनों लोग अलग-अलग तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। जिन्हें देखने के बाद कई बार हैरानी भी होती है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला ब्रश कराने के लिए ऐसा काम करती है, जिसे देखकर आप की हंसी जरुर फूट पड़ेगी।
वीडियो में महिला एक लड़के को ब्रश कराने के लिए उस पर ‘अत्याचार’ कर रही है। पहले उसे जमीन पर बिठाती है, फिर बाल पकड़कर उसे जबरदस्ती ब्रश कराती है।














