जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। सबसे ज्यादा कुत्तों से जुड़े वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में एक कुत्ते का दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते के मालिक के घर में एक नन्हे बच्चे का जन्म होता है, जिसे वो घर लेकर आता है। कुत्ता नन्हे बच्चे को देखने के लिए खुशी से तड़प उठता है। फिर जैसे ही मालिक बच्चे को कुत्ते को दिखाता है तो कुत्ता प्यार से मासूम बच्चे को चूमने लगता है। कुत्ते का यह क्यूट अंदाज हर किसी को अपना दीवाना बना रहा है।














