जानवरों से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते रहते हैं। यूजर्स द्वारा इन वीडियोज को काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में एक कुत्ते का वीडियो इन्टरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में आप एक कुत्ते को मसाज करवाता हुआ दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा चौकाने वाली बात यह है कि कुत्ता मजे से कुर्सी पर बैठकर ‘झाड़ू मसाज’ ले रहा है। अपने मसाज के दौरान वह काफी रिलैक्स फील कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस डॉगी का नाम सोफी बोस (Sophie Bose) है।














