न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए लड़की ने रचा डाली अपनी झूठी शादी! फूंक दिए लाखों रूपये

बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए लड़की ने अपनी झूठी शादी ही रचा डाली और इसके लिए लाखों रूपये बर्बाद कर दिए। इसकी कहानी खुद लड़की ने टिकटॉक पर शेयर की है। जिसमें उसने दावा किया है कि ब्रेकअप के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए नकली शादी रचा ली।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 5:19:52

बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए लड़की ने रचा डाली अपनी झूठी शादी! फूंक दिए लाखों रूपये

रिलेशनशिप में हर किसी को अपने पार्टनर से अटेंशन की चाहत होती हैं और जैसे ही यह कम होने लगती हैं मन में उथल-पुथल होने लगती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि ब्रेकअप के बाद लोगो के मन में कसक रहती हैं कि वह अपने एक्स को अपनी ओर ध्यान देने पर मजबूर करें। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया ब्रिटेन से जहां बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए लड़की ने अपनी झूठी शादी ही रचा डाली और इसके लिए लाखों रूपये बर्बाद कर दिए। इसकी कहानी खुद लड़की ने टिकटॉक पर शेयर की है। जिसमें उसने दावा किया है कि ब्रेकअप के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड का अटेंशन पाने के लिए नकली शादी रचा ली। सोशल मीडिया पर भी इस फेक शादी की तस्वीरें शेयर कर दी। शादी के जोड़े में फेक मैरिज के इस फोटोशूट को देखने के बाद कोई भी धोखा खा जाए।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड तक इस झूठी शादी की बात को पहुंचाने के लिए बाकायदा एक लैविश पार्टी का आयोजन किया था। इसके लिए उसने प्रोफेशनल फोटोग्राफर तक हायर किए। लड़की का दावा है कि उसने यह सब कुछ इतने परफेक्शन के साथ किया, ताकि किसी को भी उसके झूठ का पता न लग सके। इस नकली शादी के लिए लड़की ने भाड़े के पति भी इंतजाम किया था। यही नहीं, इस शख्स ने लड़की से वेडिंग फोटोशूट कराने के लिए ढेर सारे पैसे लिए। लड़की का कहना है कि पूरे वेडिंग फोटोशूट के दौरान उसने किसी भी एंगल से अपने प्यार में कमी नहीं दिखाई, ताकि इन फोटोग्राफ्स को देखने के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड का अटेंशन पा सके।

लड़की की इस कहानी को सुनकर हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर इसका उसे क्या फायदा मिला। क्या इस ग्लैमरस पार्टी और शादी की तस्वीरों को देखने के बाद उसका बॉयफ्रेंड उसके पास आया। अफसोस कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। लड़की के सारे किए-कराए पर पानी फिर गया। आपको बता दें कि उसके बॉयफ्रेंड ने शादी की तस्वीरें तो देखीं, लेकिन उसने अपनी ओर से ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा जिसके इंतजार में लड़की ने इतना तामझाम कर दिया। इस टिकटॉक वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ का कहना है कि शादीशुदा होने के बाद कोई वापस क्यों आएगा। वहीं, कुछ लोगों को लड़की की कहानी बेहद इमोशनल लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
टीएमसी के नाम-चुनाव चिह्न पर EC के फैसले से भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- ‘बीजेपी ने मेरी पार्टी को हाईजैक कर लिया’
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती