न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन को ही याद नहीं अपना अतीत

रोहतक में एक अनोखी शादी होने जा रही हैं जहां दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही अपने अतीत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं हैं और वे जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 5:36:56

अनोखी शादी जिसमें दूल्हा-दुल्हन को ही याद नहीं अपना अतीत

हरियाणा के रोहतक में एक अनोखी शादी होने जा रही हैं जहां दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही अपने अतीत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं हैं और वे जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। यह शादी होने जा रही हैं जतिन व कविता की जो कि जनसेवा संस्थान द्वारा करवाई जा रही हैं। युगल को मानसिक दिक्कत के चलते अतीत याद नहीं है। डॉक्टरों से हरी झंडी मिलने के बाद आश्रम की तरफ से दोनों की सहमति से उनकी शादी करवाई जा रही है। जनसेवा संस्थान के संचालक ने कहा कि इस विशेष तरह की शादी में शहर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस शादी में वर व वधू पक्ष से शहरवासी ही हैं। क्योंकि दोनों को अपने अतीत के बारे में कुछ पता नहीं है।

आश्रम संचालक महंत डॉ. परमानंद महामंडलेश्वर ने बताया कि पांच साल पहले घायल हालत में एक युवक को आश्रम में लाया गया। उस वक्त युवक मानसिक तौर पर बीमार था। वह केवल अपना नाम जतिन बता पा रहा था। आश्रम में उसका उपचार कराया गया। अब 22 वर्षीय जतिन पूरी तरह ठीक हो गया है लेकिन उसको अतीत के बारे में कुछ भी याद नहीं है। आश्रम में जो जिम्मेदारी उसको दी जाती है, उसको पूरा करता है। वहीं, कविता नाम की लड़की को पुलिस ने 3 साल पहले आश्रम में छोड़ा था। उसे महिला आश्रम में रखा गया है, जहां पहले से 150 से ज्यादा बेसहारा महिलाएं व युवतियां रहती हैं। युवती का भी डॉक्टरों ने उपचार किया। अब आश्रम में रसोई का पूरा काम संभालती है।

आश्रम संचालक ने शादी से पहले 21 वर्षीय युवती से उसकी मर्जी पूछी। युवती ने आश्रम संचालक डॉ. परमानंद से कहा कि आप ही पिता हो। क्योंकि युवती को यह पता नहीं है कि वह कहां की रहने वाली और उसके माता-पिता कौन है। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने लड़के की मर्जी पूछी। दोनों की आपस में बात करवाई गई। दोनों की एक माह पहले सहमति ली गई। इसके बाद गुरुवार को शादी करवाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका