शादी के दौरान नोट उड़ाना आम बात है, लेकिन स्टेज पर बैठे दूल्हा और दुल्हन के लिए नोट उड़ाने इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर बैठे होते हैं और तभी अचानक दूल्हे के दो दोस्त स्टेज पर आ जाते हैं। दोनों ही हाथ में नोटों को लेकर मजे से उड़ा रहे होते हैं। तभी उनमें से एक दोस्त अचानक दूल्हे के गोद में गिर जाता है और दुल्हन यह देखकर हैरान हो जाती है। जैसे ही दूल्हे के गोद में दोस्त गिरता है तो दूल्हा आग-बबूला हो जाता है। वह तुरंत वहां से जाने के लिए कहता लेकिन उसका दोस्त वहीं खड़ा होता है। जबकि दूसरा दोस्त सामने से नोट उड़ता रहता है।














