न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस सड़क को बनाने में गई थी 10 लाख लोगों की जान, नाम दिया - रोड ऑफ बोन्स

आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे रास्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में इंसानी हड्डियों का इस्तेमाल किया गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Mar 2021 1:42:24

इस सड़क को बनाने में गई थी 10 लाख लोगों की जान, नाम दिया - रोड ऑफ बोन्स

जिस तरह कई जगहें अपनी विशेषता के लिए जानी जाती हैं उसी तरह कुछ रास्ते भी ऐसे होते हैं जो अपने अनोखेपन के चलते विशेष पहचान रखते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे रास्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बनाने में इंसानी हड्डियों का इस्तेमाल किया गया हैं। वैसे आमतौर पर सड़क बनाने में ईंट, पत्थर, सीमेंट, डामर आदि का इस्तेमाल होता हैं लेकिन जिस सड़क की हम बात कर रहे हैं उसमें इंसानी हड्डियों का भी इस्तेमाल किया गया था। इसी कारण इस सड़क को 'रोड ऑफ बोन्स' यानी 'हड्डियों की सड़क' के नाम से जाना जाता है।

weird news,weird highway,road of bones,kolyma highway

असल में यह सड़क एक हाइवे है, जो रूस के सुदूरवर्ती पूर्वी इलाके में स्थित है। इसका असली नाम कोलयमा हाइवे है, जो 2,025 किलोमीटर लंबा है। इस हाइवे पर अक्सर इंसानी हड्डियां और कंकाल मिलते रहते हैं। पिछले साल नवंबर में भी इरकुटस्क इलाके में इंसानी हड्डियां मिली थीं। वहां के स्थानीय सांसद निकोलय त्रूफनोव ने बताया था कि सड़क पर हर जगह पर बालू के साथ इंसान की हड्डियां बिखरी पड़ी हुई थीं, वह नजारा बहुत ही भयावह था।

दरअसल, 'रोड ऑफ बोन्स' के नाम से मशहूर इस हाइवे की कहानी दिल दहला देने वाली है। चूंकि ठंड के मौसम में इस इलाके में काफी बर्फ गिरती है, जिससे सड़कें भी ढक जाती हैं। बताया जाता है कि बर्फ की वजह से गाड़ियां सड़क पर न फिसलें, इसलिए सड़क निर्माण में बालू के साथ इंसानी हड्डियों को भी मिलाया गया था।

weird news,weird highway,road of bones,kolyma highway

इस हाइवे का निर्माण सोवियत संघ के तानाशाह कहे जाने वाले जोसेफ स्टालिन के समय में किया गया था। कहा जाता है कि इसे बनाने में ढाई से 10 लाख लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके पीछे की कहानी कुछ इस तरह है कि 1930 के दशक में इस हाइवे का निर्माण शुरू हुआ और इस काम में बंधुआ मजदूरों और कैदियों को लगाया गया। उन्हें कोलयमा कैंप में कैदी बनाकर रखा गया था।

कहा जाता है कि कोलयमा कैंप में अगर कोई कैदी एक बार चला जाता था, तो उसका वहां से वापस लौटना नामुमकिन सा हो जाता था। जो लोग यहां से भागने की कोशिश करते थे, वो ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाते थे, क्योंकि या तो वो भालुओं का शिकार हो जाते थे या भयंकर ठंड से मर जाते थे या फिर भूख से। कहते हैं कि जो कैदी मर जाते थे, उन्हें वहीं सड़क के अंदर ही दफ्न कर दिया जाता था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
BRICS विवाद को लेकर रूस-ईरान की नाराजगी के दावे कितने सही? भारत सरकार ने तोड़ी चुप्पी
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
कच्चे तेल की कीमतों में मचा हाहाकार, $120 प्रति बैरल के पार ब्रेंट क्रूड; वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहराया संकट
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
बंगाल में बंपर वोटिंग के बाद क्या बदलेंगे समीकरण? पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब का चौंकाने वाला दावा
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
सूअर की तरह छटपटा रहा... ईरान पर ट्रंप का तीखा वार, बढ़ा तनाव, नया ऑफर खारिज, तेल मार्ग पर अमेरिका की सख्ती जारी
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
ट्रिपल मर्डर का मास्टरमाइंड जीतू एनकाउंटर में ढेर, बुलंदशहर मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 650 से ज्यादा ऐतिहासिक धरोहरें, गणेश और बुद्ध प्रतिमाएं बनीं आकर्षण का केंद्र
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
राघव चड्ढा को BJP ने सिखाया संगठनात्मक शिष्टाचार, ‘नितिन नवीन’ नहीं बल्कि ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहने की दी गई सलाह
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
Google Pixel 11 को लेकर सामने आई बड़ी लीक, Tensor G6 के साथ मिल सकते हैं दमदार फीचर्स
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत के 5 सितारे, हेड-क्लासेन ने मचाया तहलका; मुंबई के गेंदबाज हुए बेअसर
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
‘धुरंधर’ की शूटिंग बनी थी चुनौतीपूर्ण, लेह-लद्दाख में 100-200 लोग हो गए थे बीमार, एक्टर्स ने खोले बड़े राज
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
रणवीर इलाहाबादिया या फराह खान: भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला यूट्यूबर कौन?
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
76 साल की उम्र में नाना पाटेकर की फिटनेस देखकर दंग रह गए फैंस, वायरल हुआ वर्कआउट वीडियो
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
केमिकल फेस वॉश को कहें अलविदा, अपनाएं प्राकृतिक औषधियों से बना फेस क्लीनर, चेहरे की चमक होगी दोगुनी
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर
डायबिटीज में नारियल पानी कितना सुरक्षित? सुबह खाली पेट पीने से शरीर पर क्या पड़ता है असर