जापान में एक महिला को पानी में डूबते देखा तो किसी ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी सर्विस को फोन कर दिया लेकिन जब डूबती हुई महिला को पानी से बाहर निकाला गया, तो उसे देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग चौक गए। दरअसल, ये महिला नहीं, बल्कि सेक्स डॉल थी। इसे जापान में 'डच वाइफ' नाम से जाना जाता है। फिलहाल, इस डॉल को पानी में किसने फेंका इसका पता नहीं लगा है।
![पानी में डूब रही महिला को निकालने में जुटी एजेंसियां, बचाने के बाद सामने आई होश उड़ा देने वाली सच्चाई japan,rescue team,drowning woman,japanese harbour,sex doll]()
जापानी यूट्यूबर अनाका सूकी (Tanaka Natsuki) ने बताया की वह हकिनो तट पर कुछ शूट कर रही थीं तभी उनकी नजर पानी में एक तैर रही एक बॉडी पर पड़ी। जब तक मैं कुछ समाज पाती किसी ने पुलिस को महिला के डूबने की सूचना दे दी। सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस, फायर फाइटर्स और पैरामिडिक्स पहुंच गए।
पानी में डूबती उस बॉडी को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे वो एक महिला है। लेकिन जैसे ही बॉडी को बाहर निकाला गया हर कोई दंग रह गया, क्योंकि असल में वो एक रबर की सेक्स डॉल थी।
![पानी में डूब रही महिला को निकालने में जुटी एजेंसियां, बचाने के बाद सामने आई होश उड़ा देने वाली सच्चाई japan,rescue team,drowning woman,japanese harbour,sex doll]()
अनाका सूकी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'जब मैं अपना फिशिंग वीडियो शूट कर रही थी तो मुझे लगा कि कोई लाश तैरकर आई है, लेकिन यह एक डच वाइफ निकली। ऐसा लगता है कि किसी को गलतफहमी हो गई और उसने अधिकारियों को फोन कर दिया। इसलिए पुलिस, फायर ट्रक और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। शुक्र है कि उसे सुरक्षित बचा लिया गया।' सोशल मीडिया पर भी सेक्स डॉल के रेस्क्यू का ये वीडियो वायरल हो रहा है।