न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मंगल पर एलियंस की मौजूदगी! वैज्ञानिकों को इस तरह हुआ यकीन

NASA के वैज्ञानिकों को इस बात का पूरा यकीन हो गया है। दरअसल, MARS पर पानी और बादल के बाद अब नमक भी मिला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Jun 2021 1:31:43

मंगल पर एलियंस की मौजूदगी! वैज्ञानिकों को इस तरह हुआ यकीन

एलियन को लेकर हमेशा ही शोध सामने आते रहे हैं। लेकिन अब तक यह साबित नहीं हो सका है कि आखिर एलियन का वजूद है की नहीं। लेकिन हाल ही में एक शोध में वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि MARS पर एलियंस की मौजूदगी है। NASA के वैज्ञानिकों को इस बात का पूरा यकीन हो गया है। दरअसल, MARS पर पानी और बादल के बाद अब नमक भी मिला है। मई के अंत में वैज्ञानिकों को नमक मिलने के बाद उन्होंने ये मान लिया है कि मंगल पर एलियंस मौजूद है। मंगल ग्रह पर मिला नमक जियोलॉजिकल प्रक्रिया का अंग है। ऐसे में यहां मिला ऑर्गेनिक सॉल्ट या नमक जीवाणुओं का निशान हो सकता है। मंगल पर खोज के लिए ऑर्गैनिक मॉलिक्यूल मिलने NASA के लिए अहम है लेकिन यह चुनौतीपूर्ण है। रिसर्चर्स की ये नई खोज जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च में प्रकाशित हुई है।

NASA की खोज के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई है कि लाल ग्रह पर जीवन संभव है। धरती पर ऐसा जीवन देखा गया है जो ऑर्गैनिक नमक, ऑग्जलेट (oxalates) और एसेटेट (acetate) पर निर्भर होता है।

mars,aliens,weird news,omg news

एलियंस के फिंगरप्रिंट्स भी मिलेंगे

शोध की टीम में शामिल जेम्स लेविस (James Lewis) बताते हैं कि अगर मंगल ग्रह ऑर्गेनिक सॉल्ट मिला है तो हमें उन जगहों पर और खोज करनी है, जहां नमक दिखा हो। इन जगहों पर ड्रिल करके खोज की जाएगी। इस तरह से हम अरबों साल पहले की ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री का पता लगा सकेंगे। इस बात का भी सबूत मिल जाएगा कि यहां पहले भी जीवन रहा है। मंगल पर जीवन रहा होगा तो यहां मिलने वाले ऑर्गेनिक कंपाउंड्स पर उन एलियंस के फिंगरप्रिंट्स भी मिलेंगे।

जेम्स लेविस आगे कहते हैं कि 'अगर हम मंगल पर सतह के नीचे ड्रिल कर सकते हैं, जहां ऑर्गैनिक मैटर सुरक्षित मिल सकता है।' लेविस के लैब एक्सपेरिमेंट और Curiosity में लगे पोर्टबल लैब (Sample Analysis at Mars, SAM) से मिले डेटा के आधार पर इस क्षेत्र में रिसर्च बढ़ाया जा सकता है।

mars,aliens,weird news,omg news

2018 में मार्स पर मिला था कार्बन

साल 2018 में नासा के क्यूरियॉसिटी रोवर (NASA's Curiosity rover) को ऐसे ऑर्गेनिक कंपाउंड्स मार्स पर मिले थे, जिनमें कार्बन था। तभी इस बात को बल मिला था कि मार्स पर जीवन संभव है। चूंकि यहां मिलने वाले कंपाउंड्स आकार में छोटे होते हैं, ऐसे में रिसर्च में समय भी लग रहा है।

सौरमंडल के बाहर हर तीसरा ग्रह धरती से बड़ा

साल 2018 में एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि हम एलियन से चारों तरफ से घिरे हुए हैं। हमारे सौरमंडल से बाहर हर तीसरा ग्रह धरती से दो से चार गुना ज्यादा बड़ा है और यहां काफी मात्रा में पानी भी मौजूद है। यही नहीं इन ग्रहों पर एलियन की मौजूदगी की संभावना भी है।

नए ग्रहों की खोज में जुटे केप्लर स्पेस टेलिस्कॉप और गाया मिशन ने संकेत दिए थे कि अब तक ढूंढे गए ग्रहों पर 50% तक पानी उपलब्ध है। यह धरती की तुलना में बहुत ज्यादा है क्योंकि धरती पर 0।02% पानी ही मौजूद है। अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के ली झेंग के मुताबिक यह बहुत ही हैरानी की बात है कि इन ग्रहों पर इतनी ज्यादा मात्रा में पानी मौजूद है। झेंग अब तक सौरमंडल से बाहर करीब 4 हजार ग्रहों को ढूंढ चुके हैं। ये सभी ग्रह धरती से डेढ़ से दो गुना तक बड़े हैं। समीक्षा के बाद वैज्ञानिकों ने एक आंतरिक ढांचा तैयार किया है, जो इस संबंध को समझने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका