वीडियो में दिख रहा है कि एक गुलाबी डॉल्फिन समुद्र में गोता लगाती नजर आ रही है। डॉल्फिन पानी के ऊपर कलाबाजियां खाती हुई दिख रही है। कभी वह पानी के ऊपर आ जाती है तो कभी पानी के अंदर चली जाती है और अचनाक बाहर आती है। सोशल मीडिया पर जब लोगों ने इस डॉल्फिन का वीडियो देखा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि वास्तव में गुलाबी रंग की डॉल्फिन समुंद्र में तैर रही है। नीले रंग का समुंद्र में गुलाबी रंग की डॉल्फिन बहुत सुंदर और प्यारी दिख रही है। इस वीडियो को अबतक 74 हज़ार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ज्यादातर लोगों ने कमेंट के ज़रिए बताया है कि ऐसी डॉल्फिन कभी नहीं देखी है।If you haven’t seen a pink dolphin💕
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 19, 2021
(Credit in the video) pic.twitter.com/PBZWfmosm0
















