पाकिस्तान से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां, एक कपल ने अपनी शादी में शेर के बच्चे को सजावट की वस्तु की तरह उपयोग में लिया। इसके लिए उन्होंने शेर के बच्चे को ड्रग्स की खुराक दी। ड्रग्स इसलिए दी गई ताकि बच्चा होश में ना रहे। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। शादी के फोटोशूट की ये तस्वीरें स्टूडियो अफजल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की गई हैं। पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो टीवी के अनुसार ये एक फोटोग्राफी स्टूडियो है जो लाहौर में स्थित है। शादी का ये वीडियो वायरल होने के बाद से ही जानवरों के हक के लिए लड़ने वाले संगठनों ने इस पूरे मामले के खिलाफ आवाज उठाई है।
क्या है वीडियो मेंवीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अलग-अलग पोज में फोटो खिंचवा रहे हैं और उनके बीच में शेर का बच्चा बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। ट्विटर पर शेर के बच्चे के फुटेज को देखकर लोग कपल पर भड़क रहे हैं। लोग इस बात से भी हैरान हैं कि कैसे कोई शेर के बच्चे को बेहोश करने के लिए ड्रग्स दे सकता है।