न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ब्रा नहीं तो परीक्षा नहीं’, यूनिवर्सिटी का अजीब फरमान, छूकर होती है जांच

नाइजीरिया की ओलाबिसी ओनाबांजो यूनिवर्सिटी में परीक्षा देने के लिए ब्रा पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। छात्राओं की शारीरिक जांच से उपजा विवाद अब सोशल मीडिया पर गरमा गया है। जानिए पूरा मामला और छात्रों की प्रतिक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 11:41:59

‘ब्रा नहीं तो परीक्षा नहीं’, यूनिवर्सिटी का अजीब फरमान, छूकर होती है जांच

पढ़ाई का माहौल जहां सुरक्षित और सहज होना चाहिए, वहीं कुछ फैसले सवालों के घेरे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की एक यूनिवर्सिटी से, जहां ड्रेस कोड के नाम पर छात्राओं को अपमानित किया जा रहा है। इस यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा नियम लागू किया है, जिसने ना सिर्फ छात्रों को असहज किया है बल्कि दुनियाभर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, ओलाबिसी ओनाबांजो विश्वविद्यालय ने परीक्षा में बैठने के लिए छात्राओं के लिए अनिवार्य कर दिया है कि वे ब्रा पहनकर ही परीक्षा में शामिल हों। यही नहीं, इस नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए छात्राओं को छू-छूकर चेक किया जा रहा है, जिससे छात्राएं खुद को अपमानित और असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

इस विवाद की शुरुआत एक वीडियो वायरल होने के बाद हुई, जिसमें छात्राओं को परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले लाइन में खड़ा देखा जा सकता है। इसी दौरान कुछ महिला कर्मचारी उनकी छाती को टच करते हुए दिख रही हैं, जो कि बेहद आपत्तिजनक और अनुचित प्रतीत होता है।

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा है। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें ‘अभद्र तरीके’ से छुआ गया, और इस तरह की चेकिंग पहले भी हो चुकी है। छात्राओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार ऐसे नियम लागू करता आ रहा है जो उनकी निजता और आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।

यूनिवर्सिटी की ड्रेस कोड पॉलिसी में बताया गया है कि ऐसे कपड़े प्रतिबंधित हैं जो ‘दूसरे जेंडर के लोगों के ध्यान को भटका सकते हैं’। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस तरह की शारीरिक जांच वास्तव में उचित है? और क्या इससे पढ़ाई का माहौल बेहतर होता है या छात्रों का मनोबल टूटता है?

फिलहाल विश्वविद्यालय की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन छात्र संघ के अध्यक्ष मुइज ओलाटुनजी ने इस नियम का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह नियम ‘सम्मानजनक वातावरण बनाए रखने’ के लिए ज़रूरी है और इससे छात्रों का ध्यान भटकने से रोका जा सकता है।

हालांकि यह तर्क कई लोगों को अस्वीकार्य लग रहा है, क्योंकि निजता और सम्मान किसी भी ड्रेस कोड से कहीं ज्यादा ज़रूरी होते हैं। अब यह मामला केवल एक यूनिवर्सिटी का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की सोच पर सवाल खड़ा कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया