Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घने जंगल में कोबरा-अजगर के बीच 2 दिन तक अकेली रही नवजात बच्ची, शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े

थाईलैंड के जंगल से स्थानीय लोगों को एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची महज दो दिन की थी। वह पिछले 48 घंटों से जंगल में अकेले ही पड़ी थी। लोगों ने जब उसे रेस्क्यू किया तब उसकी सांसे चल रही थीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 3:14:18

घने जंगल में कोबरा-अजगर के बीच 2 दिन तक अकेली रही नवजात बच्ची,  शरीर पर रेंग रहे थे कीड़े

थाईलैंड के जंगल से स्थानीय लोगों को एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची महज दो दिन की थी। वह पिछले 48 घंटों से जंगल में अकेले ही पड़ी थी। लोगों ने जब उसे रेस्क्यू किया तब उसकी सांसे चल रही थीं। यानी 2 दिन तक खतरनाक जंगल में अकेले पड़े रहने के बाद भी नवजात जिंदा थी।

'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन क्राबी प्रांत में स्थानीय लोग पेड़ों से रबर इकट्ठा करने गए थे, तभी उन्होंने उस नवजात बच्ची को देखा। वो बिना कपड़ों के केले के घने पेड़ों के बीच में पड़ी हुई थी।

नवजात के चेहरे पर खरोंच के निशान थे और साथ ही उसके शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। मालूम हो रहा था कि वो काफी समय इसी हालत में जंगल में पड़ी थी। गांव वालों ने जैसे ही बच्ची को उठाया, वह रोने लगी।

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम और एम्बुलेंस वहां पहुंची। जिसके बाद बच्ची को एक कंबल में लपेटा गया और एम्बुलेंस में ले जाकर डिहाईड्रेशन का ट्रीटमेंट शुरू किया गया। फिलहाल बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और उसकी हालत ठीक है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची जिस जगह से मिली है उस क्षेत्र में कोबरा और अजगर जैसे खतरनाक जानवर पाए जाते हैं। यही नहीं, दिन में उस जगह का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक का होता है। ऐसे में उस जगह से बच्ची का जिंदा मिलना अविश्वसनीय है।
पुलिस ने कही ये बात

पुलिस की ओर से कहा गया कि वो बच्ची की मां की तलाश कर रहे हैं। कर्नल प्रसित योडथोंग ने बताया कि बच्ची के शरीर पर कीड़े रेंग रहे थे। अभी आस-पास के अस्पतालों से पता चला है कि वहां किसी महिला ने बच्ची को जन्म नहीं दिया है। कर्नल ने आगे कहा कि इस बात की संभावना है कि महिला ने बच्ची को कहीं और जन्म दिया और यहां आकर छोड़ दिया। उन्होंने ने कहा कि फिलहाल बच्ची को खाओ फनोम अस्पताल भेजा गया है। पूरी तरह ठीक होने के बाद उसे क्राबी प्रांतीय प्रशासन के पास ले जाया जाएगा। जिसके बाद उसे चाइल्ड केयर में रखा जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
सर्दियों में बिना हीटर घर गर्म रखने के तरीके
astrology