दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है।
यह वीडियो MP के CM शिवराज सिंह चौहान तक भी पहुँच चुका है और उन्होंने इसे शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'दादी मां ने सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी रुचि पूरी करने के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। चाहे कितनी भी उम्र हो इंसान के भीतर जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए।' रेशम बाई तंवर का कहना है कि ''उनकी उम्र भले ही 90 साल है। लेकिन फिर भी उन्हें गाड़ी चलाना बहुत अच्छा लगता है।'' केवल यही नहीं बल्कि उनका कहना है कि ''मेरी उम्र 90 साल है। मुझे गाड़ी चलाना बहुत अच्छा लगता है। मैंने बहुत बार गाड़ी चलाई है। मैंने पहले ट्रैक्टर भी चलाया है।'' आप देख सकते हैं 90 साल की बुजुर्ग इस तरह से ड्राइविंग कर रही हैं कि उन्हें देखकर लग रहा है कि वह ड्राइविंग में एक्सपर्ट हैं। उनकी वेशभूषा काफी साधारण है और अब रेशमी बाई तंबर का ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए! https://t.co/6mm
















