दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं जो दुनिया से हटकर कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं जिसके लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मैक्सिको के एक रैपर के साथ जिन्होंने सबसे अलग दिखने के लिए चौकाने वाला कारनामा किया और अपनी खोपड़ी में बाल की जगह सोने की चेन लगवा ली। हम बात कर रहे हैं मैक्सिकन रैपर डैन सुर के बारे में जिनके सिर से अब बाल की जगह सोने की चेन के गुच्छे लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपना यह लुक डैन ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। अब उनकी सभी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक दोनों पर वायरल हो रहे हैं।














