न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मृत समझकर जिसका किया था अंतिम संस्कार फिर 35 साल बाद लौटा वापस, सभी रह गए हैरान

मृत समझकर जिस शख्स का अंतिम संस्कार किया था वो 35 साल बाद वापस लौट आया। पिछले दिनों जब वह गांव पहुंचा तो लोग भौचक्के रह गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 12 Aug 2021 5:19:50

मृत समझकर जिसका किया था अंतिम संस्कार फिर 35 साल बाद लौटा वापस, सभी रह गए हैरान

झारखंड के चतरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसे जान सभी सोच में पड़ गए हैं। यहां मृत समझकर जिस शख्स का अंतिम संस्कार किया था वो 35 साल बाद वापस लौट आया। पिछले दिनों जब वह गांव पहुंचा तो लोग भौचक्के रह गए। हालांकि, शुरुआत में किसी ने शख्स को नहीं पहचाना। जब व्यक्ति ने बचपन की बातें सुनानी शुरू की तो बड़े-बुजुर्ग लोग पहचान गए। करीब साढ़े तीन दशकों बाद गांव लौटा जागेश्वर के पास रहने के लिए घर नहीं है। क्योंकि उसके घर पर रिश्तेदारों का कब्जा है। फिलहाल वो अपने चचेरे भाई के घर में रह रहा है। जागेश्वर के पास ना तो आधार कार्ड है ना राशन कार्ड। जागेश्वर सरकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहता है। साथ ही यहां की नागरिकता पाना चाहता है। जागेश्वर सोरेन सरकार से आवास के लिए गुहार लगाई है।

यह घटना जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल गांव का है। यहां का निवासी जागेश्वर नौकरी की तलाश में 34 साल पहले अपना घर छोड़कर दिल्ली चला गया था। परिजनों ने उसके वापस लौटने का पांच साल तक इंतजार किया। इस दौरान जोगेश्वर घर वापस नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसे मृत मान कर अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन जिसे मृत समझकर परिवार और गांववालों ने 30 वर्ष पूर्व अंतिम संस्कार किया था वो 35 वर्ष बाद अपने गांव लौट आया।

जब गांव में जागेश्वर के आने की बात फैली तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिस जागेश्वर को मृत मानकर 30 वर्ष पूर्व उसका अंतिम संस्कार किया था, उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि जागेश्वर के माता-पिता का निधन हो चुका है। अब उसके परिवार में सिर्फ चचेरा भाई है। वह अपने भाई के यहां ही ठहरा है। जागेश्वर ने गांववालों को बताया कि वह दिल्ली पहुंचा तो एक ईट-भट्ठे पर काम करने लगा। यहां भट्ठा संचालक ने उसे बंधुआ मजदूर बनाकर करीब पांच वर्षों तक काम करवाया। यहीं पर एक उसने एक महिला से शादी कर ली। भट्ठा मालिक से किसी तरह वह बचकर भाग निकला फिर वह एक ढाबे में पत्नी के साथ काम करने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत