फ़िल्मी दुनिया के कई ऐसे सुपरस्टार हैं जिनकी लोग नकल करते है और लोगों का मनोरंजन भी करते है। ऐसे ही साउथ इडंस्ट्री में रजनीकांत के करोड़ों दीवाने हैं और थलाइवा की नकल करने वाले भी लाखों हैं। लेकिन थलाइवा की कॉपी करना भी आसान नहीं है। ऐसे ही एक शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स कबाली के गेटअप में लोगों का मनोरंजन कर रहा होता है लेकिन एक हादसे का शिकार हो जाता है।














