खतरों से खेलना भी एक तरह का शौक होता हैं जिसके लिए कई लोग अपनी जान पर खेल जाते हैं और ऐसे-ऐसे काम कर बैठते हैं जो किसी के जहन में भी नहीं आते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा हैं जिसमें एक शख्स हेलिकॉप्टर के पंखे यानि रोटर पर बैठकर उसी की स्पीड के साथ गोल-गोल घूमता दिखाई दे रहा हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के wastedjrandwasted नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया हैं जिसे कमजोर दिल वाले ना देखें तो ही अच्छा हैं।














