अमेरिका में रहने वाले एक शख्स ने कभी अंडे को भी हाथ नहीं लगाया था वो अब कच्चा मांस खा रहा है। हैरत की बात ये है कि शख्स एक या दो दिन नहीं बल्कि 77 दिनों तक कच्चे मांस के सहारे जिंदा रहा। इस कारनामे से शख्स ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। Instagram पर 'Raw Meat Experiment' नाम के अकाउंट पर शख्स ने अपनी 77 दिनों की जर्नी को दिखाया है कि कैसे वो सिर्फ कच्चा मांस और चिकन खाकर जिंदा रहा।














