सोशल मीडिया के इस जमाने में आए दिन हमारे सामने हजारों वीडियो आते हैं जिसमें नजर आने वाले लोग कई बार इस तरह वायरल होते हैं कि सभी की नजरों में बस जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब वायरल हो रहा हैं जिसमें एक अंकल लुंगी पहनकर प्रभुदेवा स्टाइल में ऐसे थिरके कि वायरल हो गए। वीडियो को rajkumar.984045 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे अंकल भी कोई जाने-माने डांसर तो नहीं हैं, लेकिन उनका प्रभु देवा स्टाइल डांस इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए है। वो हूबहू उनके स्टेप्स कॉपी कर रहे हैं और आते-जाते लोग रुककर उन्हें देख रहे हैं।














