न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद है ये लाल भिंडी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

लाल भिंडी (Red Ladyfinger) का स्वाद क्या आपने चखा है। लाल भिंडी देखने और सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 4:14:21

सेहत के लिए बड़ी फायदेमंद है ये लाल भिंडी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

लाल भिंडी (Red Ladyfinger) का स्वाद क्या आपने चखा है। लाल भिंडी देखने और सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल के खजूरिकलां गांव के किसान मिश्री लाल ने अपने खेत में सामान्य भिंडी की बजाय लाल भिंडी (Red Okra) उगाई हैं। किसान मिश्रीलाल राजपूत कुछ समय पहले बनारस के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेजिटेबल रिसर्च सेंटर में गए थे। इसी दौरान उन्हें लाल भिंडी के बारे में पता चला और उन्होंने अपने खेत में लाल भिंडी उगाकर भी दिखा दी। वैसे लाल भिंडी यूरोपीय देशों की फसल है, लेकिन अब ये भारत में भी उगने लगी है।

madhya pradesh,bhopal,red ladyfinger,red ladyfinger price,weird news

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने इसकी देशी किस्म काशी लालिमा तैयार की है। ये किस्म आसानी से तैयार नहीं हुई, इसे तैयार करने में 8 से 10 साल का समय लगा। भोपाल के किसान मिश्रीलाल वाराणसी से 2400 रुपये में एक किलो लाल भिंडी का बीज लेकर आए और इसी साल जुलाई के पहले हफ्ते में उन्होंने ये बीज बोए । फिर क्या था, फसल आनी शुरू हुई तो आसपास के किसानों के लिए ये कौतूहर का विषय बन गया। क्योंकि यहां के लोगों ने पहली बार लाल भिंडी देखी थी। बता दें कि हरी भिंडी की तुलना में इस भिंडी की फसल 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है। एक पौधे में करीब 50 भिंडी तक पैदा हो जाती है। एक एकड़ जमीन में 40 से 50 क्विंटल लाल भिंडी का उत्पादन हो सकता है। मौसम अच्छा रहा तो ये उत्पादन बढ़कर 80 क्विंटल तक हो सकता है।

madhya pradesh,bhopal,red ladyfinger,red ladyfinger price,weird news

किसान मिश्री लाल बताते हैं कि सामान्य भिंडी के मुकाबले लाल भिंडी की खेती में उन्हें ज्यादा फायदा हो रहा है। बाजार में सामान्य भिंडी ज्यादा से ज्यादा 50 रुपये किलो तक बिकती है। लेकिन लाल भिंडी के साथ फायदा ये है कि इसके भाव कभी-कभी 800 रुपये प्रति किलो तक भी पहुंच जाता है। वह आगे कहते हैं कि उनकी फसल की लागत काफी पहले निकल चुकी है और वह अब लाल इस फसल से शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद

किसान मिश्रीलाल राजपूत ने बताया कि सबसे अच्छी बात इस फसल में मच्छर या अन्य कीड़े नहीं लगते, क्योंकि इसका रंग लाल है। हरे रंग की सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो कीटों को पसंद होता है। यही वजह है कि इस लाल भिंडी में कीट नहीं लगते। लाल भिंडी में Anti Oxydent और Iron भरपूर पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसमें एंथोसाइनिन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं, चमकदार स्किन और बच्चों के मानसिक विकास के लिए उपयोगी है। यही नहीं लाल भिंडी से हृदय रोग, डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल की परेशानियां भी कम होती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी