MP: हरदा जिले में जन्मी एक बच्ची चर्चा का विषय बनी हुई है. नवरात्रि के पहले दिन इस अनोखी बच्ची के जन्म को लोग चमत्कार मान रहे हैं, बच्ची की अंगुलियों पर मेहंदी लगी हुई है. उसकà¤
चूंकि, शनिवार को नवरात्रि का पहला दिन था, इसलिए इस बच्ची के लिए ये दिन खास बन गया। लोगों ने कहा कि साक्षात मां दुर्गा का ही जन्म हुआ है। वहीं, बच्ची के पिता सौरभ विश्वास ने खुशी जाहिर की और कहा कि उनके घर पहले बच्चे का जन्म कन्या के रूप में हुआ है। उसके पैर और हाथो में मेहंदी लगे होने पर पिता ने कहा कि ये देवीय नक्षत्रों के मिलन से हुआ है। यह देवी का रूप है।
दूसरी ओर, रहटगांव स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर डॉ हर्ष पटेल ने कहा कि मेडिकल साइंस में अक्सर ये होता है। मेहंदी के लगे होने का मतलब है कि बच्ची का जन्म समय से पहले हुआ है। उन्होंने कहा की समय पूर्व होने वाली प्रसूति के कारण नवजात में इस तरह के निशान देखे जा रहे हैं। लेकिन, कुछ हफ्तों में यह निशान दूर हो जाएगा।
















