न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये है अब तक की सबसे लंबी मूवी, पूरी फिल्म देखने में लग जाएगा एक महीने से भी ज्यादा का समय

लॉजिस्टिक्स को देखने के लिए आपके पास 51,420 मिनट का समय होना चाहिए। इसे घंटों में गिनें तो यह 857 घंटे होते हैं, यानी लगभग 35 दिन और 17 घंटे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 12:48:13

ये है अब तक की सबसे लंबी मूवी, पूरी फिल्म देखने में लग जाएगा एक महीने से भी ज्यादा का समय

पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ओपेनहाइमर ने अपनी तीन घंटे की लंबाई के कारण खूब चर्चा बटोरी। हालांकि, यह फिल्म भी अब तक बनी सबसे लंबी फिल्म की तुलना में कुछ भी नहीं है। दरअसल, एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना किसी आम इंसान के लिए संभव नहीं लगता। इसे एक बार में पूरा देख पाना शायद ही किसी के बस की बात हो। अगर कोई इसे देखने की हिम्मत करता भी है, तो उसे इसे टुकड़ों में ही देखना पड़ेगा। आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे देखने में 2-3 घंटे नहीं बल्कि पूरे 5 हफ्ते का समय लगता है।

रियल टाइम में बनाई गई सबसे लंबी फिल्म

इस फिल्म का नाम है लॉजिस्टिक्स, जो एक स्वीडिश फिल्म है। इसे साल 2012 में एरिका मैग्नसन और डैनियल एंडरसन ने लिखा और बनाया था। यह फिल्म अपने समय की एक एक्सपेरिमेंटल मूवी मानी गई थी। फिल्म बनाने की प्रेरणा उन्हें 2008 में मिली, जब वे यह समझना चाहते थे कि आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की उत्पत्ति कहां और कैसे होती है। इस उद्देश्य से उन्होंने एक अनूठा प्रयोग किया और इस फिल्म को रियल टाइम में शूट किया। फिल्म की कहानी स्टॉकहोम के एक स्टोर से शुरू होकर चीन के एक कारखाने तक के सफर पर आधारित है।

इस फिल्म को देखने में कितना समय लगता है?

लॉजिस्टिक्स को देखने के लिए आपके पास 51,420 मिनट का समय होना चाहिए। इसे घंटों में गिनें तो यह 857 घंटे होते हैं, यानी लगभग 35 दिन और 17 घंटे। सीधे शब्दों में कहें तो इसे पूरा देखने के लिए 5 हफ्तों से ज्यादा का समय चाहिए। फिल्म इतनी लंबी है कि इसे पूरा देख पाना बहुत ही मुश्किल है। इसे रिव्यू करने वाले भी मानते हैं कि बेहद कम लोग इसे एक बार में देख पाए हैं।

फिल्म का पहला प्रदर्शन और उपलब्धता

लॉजिस्टिक्स का पहला प्रदर्शन 1 दिसंबर 2012 को उप्साला सिटी लाइब्रेरी और द हाउस ऑफ कल्चर, स्टॉकहोम में हुआ था। यह फिल्म 6 जनवरी 2013 को खत्म हुई थी। इसका वर्ल्ड प्रीमियर 2014 में फ्रिंज फिल्म फेस्टिवल, शेन्ज़ेन में हुआ। इसके अलावा, यह फिल्म ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए भी उपलब्ध कराई गई थी।

क्यों खास है यह फिल्म?

लॉजिस्टिक्स फिल्म अपनी लंबाई और अनोखी अवधारणा के लिए जानी जाती है। यह न केवल फिल्म प्रेमियों के लिए बल्कि उन लोगों के लिए भी दिलचस्प है, जो सिनेमा में नए प्रयोगों को सराहते हैं। अगर आप इसे देखने का मन बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास समय और धैर्य दोनों भरपूर मात्रा में हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली के सत्य निकेतन के पास इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हड़कंप, CM रेखा गुप्ता ने बताया- कई एजेंसियां बचाव में जुटीं
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
सागर में शराब पीने के बाद 11 लोगों की मौत, छह मदिरा दुकानें सील; गांवों में स्क्रीनिंग शुरू
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
ग्वालियर-भोपाल जा रही बस में अचानक भड़की आग, 25 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
फराह खान के तीनों बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश रवाना, विदाई के बाद छलका मां का दर्द
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इमरान प्रतापगढ़ी का विरोध, प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने पकड़ी रफ्तार, 30वें दिन फिल्म ने किया अब तक का सबसे बड़ा कलेक्शन
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, मेकर्स ने तारीख पर लगाई मुहर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में 56 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
‘हनुमान अंश’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने फिल्म की टीम को दी बधाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
बिहार में CBI जांच को लेकर बदला नियम, राज्य सरकार की मंजूरी के बिना शुरू नहीं होगी कार्रवाई
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
रील बनाने के चक्कर में जिंदगी दांव पर! चलती ट्रेन से लटका युवक, खंभे से टकराया सिर और फिर...
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में निरहुआ की धमाकेदार एंट्री, आम्रपाली दुबे को लेकर फैंस ने शुरू की अटकलें
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा
‘जिस्म’ करने से पहले बिपाशा बसु को मिली थी बड़ी चेतावनी, बोलीं- सबने कहा था करियर खत्म हो जाएगा