— ✧ (@mixiaoz) January 16, 2022महज 8 सेकेंड की इस क्लिप में एक महिला कटोरे में पके हुए नूडल्स रखे हुए है और उनसे बुनाई कर रही है। आप देखेंगे कि महिला चॉपस्टिक्स को बतौर सलाई इस्तेमाल कर रही है और इस पर कुछ फंदों का स्कार्फ बुन रही है। महिला को नूडल्स का इस्तेमाल खाने के लिए नहीं बल्कि बनने के लिए करते देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं। यूज़र्स ने इस वीडियो पर अपने-अपने कमेंट्स भी दिए हैं। एक यूज़र ने लिखा है कि इस महिला की कला को 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए। एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि अगर कोई मेरे नूडल के साथ ऐसा करता है तो मैं उसे बाहर निकाल दूंगा। यूज़र्स के एक से बढ़कर एक कमेंट बता रहे हैं कि लोगों को नूडल्स के साथ ऐसा प्रयोग काफी मज़ेदार लग रहा है।
















