लड़की से लड़का बना शख्स हुआ प्रेग्नेंट, इसी मार्च में देगा बच्चे को जन्म
केरल के कोझीकोड के जहाद (23) और जिया पावल (21) एक ट्रांसजेंडर कपल हैं और अब कपल के घर में जल्द ही नन्हा महमान आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Sat, 04 Feb 2023 1:18:11
केरल के कोझीकोड के जहाद (23) और जिया पावल (21) एक ट्रांसजेंडर कपल हैं और अब कपल के घर में जल्द ही नन्हा महमान आने वाला है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। कपल उम्मीद कर रहा है कि मार्च के महीने में उनका पहला बच्चा दुनिया में आएगा। जिया और जहाद ने इंस्टाग्राम के जरिये जानकारी दी कि पिछले तीन सालों से वे साथ में रह रहे हैं। कथित तौर पर भारत में ट्रांसजेंडर समुदाय के बीच यह एक पहला मामला है।
कपल ने बताया कि जब हमने तीन साल पहले एक साथ रहना शुरू किया, तो हमने सोचा कि हमारा जीवन अन्य ट्रांसजेंडरों से अलग होना चाहिए। अधिकांश ट्रांसजेंडर जोड़ों का समाज के साथ-साथ उनके परिवारों द्वारा भी बहिष्कार किया जाता है। शास्त्रीय नृत्य टीचर जिया पावल ने कहा, हम एक बच्चा चाहते थे, ताकि इस दुनिया में हमारे दिन गिने-चुने होने के बाद भी हम अपने पीछे कुछ छोड़ जाएं।