Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रातोंरात खुली ऑटो ड्राइवर की किस्मत और बन गया 12 करोड़ रुपए का मालिक, जानें कैसे

एक ऑटो ड्राईवर की किस्मत रातोंरात खुल गई और वह 12 करोड़ रुपए का मालिक बन गया। ऑटो वाले की किस्मत इस तरह बदल जाएगी इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 4:44:42

रातोंरात खुली ऑटो ड्राइवर की किस्मत और बन गया 12 करोड़ रुपए का मालिक, जानें कैसे

किस्मत अपना रंग कभी भी दिखा सकती हैं जो जीवन को संवारने का काम करती हैं। इसका एक मामला सामने आ रहा हैं केरल से जहां एक ऑटो ड्राईवर की किस्मत रातोंरात खुल गई और वह 12 करोड़ रुपए का मालिक बन गया। ऑटो वाले की किस्मत इस तरह बदल जाएगी इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था। उसकी यह किस्मत बदली एक लॉटरी टिकट ने। मामला कोच्चि के पास स्थित मराडू के रहने वाले ऑटो ड्राइवर से जुड़ा हैं जिसे 12 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी है।
जानकारी के मुताबिक, मराडू के रहने वाले ऑटो ड्राइवर का नाम जयपानल पी आर है। जयपानल ने 12 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। जयपानल ने बताया कि उन्होंने एक फैंसी लॉटरी खरीदी थी। रिपोर्ट के अनुसार, ओणम के अगले दिन इस लॉटरी के नतीजे घोषित किए गए थे। विजयी टिकट का नंबर टीई 645465 है। लॉटरी जीतने के बाद जयपालन ने कहा है कि उन्‍होंने विगत 10 सितंबर को त्रिपुनितुरा से यह लॉटरी टिकट खरीदा था। लेकिन, उन्हें बाद में यह जानकारी मिली कि उनका नंबर ही फैंस नंबर है। केरल राज्‍य लॉटरी निदेशालय का कहना है कि इस लॉटरी के नतीजे का ड्रा तिरुवनंतपुरम में रविवार को किया गया था। समारोह में पूरे राज्‍य में बिकने वाले 54 लाख लॉटरी टिकटों के लिए ओणम बंपर लॉटरी नतीजे घोषित किए गए हैं। लेकिन, जयपालन को 12 करोड़ रुपए पूरे नहीं मिलेंगे। उन्‍हें इस 12 करोड़ रुपए से टैक्‍स चुकाने के बाद तकरीबन 7 करोड़ रुपए ही मिल पाएंगे। लेकिन, इतनी बड़ी रकम पाकर जयपानल और उनका पूरा परिवार काफी खुश है। क्योंकि, उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इस तरह एक दिन उनकी किस्मत बदल जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
astrology