मच्छर अपने साथ मलेरिया से लेकर डेंगू तक जैसी भंयकर बीमारी लाता है। मच्छर भगाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट और डिवाइस मौजूद हैं, लेकिन फिर ये भागने के नाम नहीं लेते और हमारा सारा खून चूस जाते हैं लेकिन इन दिनों जो मच्छर भगाने का जुगाड़ वायरल हुआ है उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे ये जुगाड़बाज एक छोटा नोबेल पुरस्कार तो जरूर मिलना चाहिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कमरा है जिसके भीतर मवेशी रखे हैं और एक फर्राटा पंखा तेजी से चल रहा है और उसके पास ही नीम की पत्तियों को सुलगाया गया है, ताकि उसके धुएं से मच्छर को भगाया जा सके। उस धुएं को कमरे के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए बगल में टेबल फैन लगा दिया गया है और फिर जैसे-जैसे पंखा घूमता है, उसके साथ धुआं भी इधर से उधर फैलने लगता है जिससे कोने में छुपे मच्छर खत्म हो जाएं।’जुगाड़ ऑफ द ईयर... pic.twitter.com/u4bTgtNTRp
— Arvind Chotia (@arvindchotia) September 5, 2022
















