न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विदेशों में पॉपुलर हैं कुछ अजीबोगरीब योग जो भारतीय संस्कृति के लिए नहीं ठीक

विदेशों में कुछ ऐसे योग ट्रेंड में हैं जो शायद भारतीय संस्कृति के लिए ठीक नहीं हैं। नियम और सात्विक जीवन शैली ही भारत के पारंपरिक योग का आधार हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Jun 2021 3:38:09

विदेशों में पॉपुलर हैं कुछ अजीबोगरीब योग जो भारतीय संस्कृति के लिए नहीं ठीक

हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इस साल 7वां योग दिवस मनाया जा रहा हैं। पौराणिक काल से ही योग की महत्ता हैं जो स्वस्थ शरीर की कामना को पूरा करते हैं। भारत सहित विदेशों में इससे जुड़े कई आयोजन किए जाते हैं। समय के साथ योग का ट्रेंड भी बदला हैं। विदेशों में कुछ ऐसे योग ट्रेंड में हैं जो शायद भारतीय संस्कृति के लिए ठीक नहीं हैं। नियम और सात्विक जीवन शैली ही भारत के पारंपरिक योग का आधार हैं। लेकिन विदेशों में कई योग ऐसे हैं जो अपने आप में बेहद अजीबोगरीब हैं। योग दिवस के मौके पर आज हम आपको उन्हीं अजीबोगरीब ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

weird news,weird yoga,strange trends of yoga,international yoga day 2021

न्यूड योग

न्यूड योग भी आजकल विदेशों में बहुत पसंद किया जा रहा है। इसमें व्यक्ति को खुद से प्यार करना और स्वयं के प्रति सकारात्मक रहना सिखाया जाता है। ये योग बंद कमरे में किया जाता है और योग के दौरान तन पर एक भी कपड़ा नहीं होता है। हॉलीवुड की एक्ट्रेसेस किम कार्दशियन, जेनिफर एनिस्टन, मेगन फॉक्स वगैरह भी अपनी खूबसूरती बरकरार रखने के लिए न्यूड योग करती हैं। अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया आदि में न्यूड योग का ट्रेंड काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ देशों में इसे सिखाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित किए जा रहे हैं। वहीं कुछ देशों में न्यूड योग खुले मैदान में कराया जाता है।

weird news,weird yoga,strange trends of yoga,international yoga day 2021

बकरी योग

बकरी योग को डिप्रेशन और तनाव दूर करने वाला योग माना जाता है। इसकी खोज अमेरिका के एक किसान लेनी मोर्स ने की है। अंग्रेजी में इसे गोट योगा कहा जाता है। इसमें योग के दौरान व्यक्ति के साथ छोटे कद की बकरियां रहती हैं। जब व्यक्ति योग करता है तो ये बकरियां उस व्यक्ति को चाटती हैं और उनके ऊपर भी चढ़ जाती हैं। इससे व्यक्ति के अंदर खुशी वाले और प्यार वाले हार्मोन्स का स्राव होता है और व्यक्ति का तनाव दूर होकर मूड फ्रेश हो जाता है। बकरी योग अमेरिका में पॉपुलर होने के बाद अब ब्रिटेन में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

weird news,weird yoga,strange trends of yoga,international yoga day 2021

बीयर योग

जो लोग बीयर पीने के शौकीन हैं, लेकिन फिटनेस की ओर ध्यान नहीं देते, उनके लिए बीयर योग का ट्रेंड शुरू किया गया जो अब विदेशों में लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बीयर योग को बर्लिन के दो योगा ट्रेनर एमिली और जूला ने मिलकर 2016 में शुरू किया था। इस योग की शुरुआत थोड़ी सी बीयर पीकर की जाती है। इसके अलावा योगासन करते हुए भी घूंट-घूंट बीयर पी जाती है। कुछ आसनों में भी बीयर की बोतल का इस्तेमाल किया जाता है, इस दौरान लोग बीयर की बोतलों को अपने सिर पर रखते हैं या बीयर के गिलास को बैलेंस करते हैं। इस योग की शुरुआत तो जर्मनी से हुई थी, लेकिन आज इस ट्रेंड को ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी तेजी से फॉलो किया जा रहा है।

weird news,weird yoga,strange trends of yoga,international yoga day 2021

एक्रो योग

ये योग अपने पार्टनर के साथ किया जाता है। इसे करने से शरीर चुस्त और लचीला होता है, साथ ही शरीर का बैलेंस बनाने में मददगार है। इसे करने से पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग भी बेहतर होती है। इसमें ट्रस्ट, सांस लेना व छोड़ना और स्ट्रेचिंग की लगातार चलने वाली साइकल होती है। एक्रो योग को काफी कठिन योग माना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका