अहमदाबाद: फेमस फोक सिंगर उर्वशी रादादिया पर बरसे नोट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
15 नवंबर को तुलसी विवाह के आयोजन में गुजरात की फेमस फोक सिंगर उर्वशी रादादिया परफार्म कर रहीं थीं। तब उन पर बड़े बर्तन भर-भरकर नोटों की बारिश हुई।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Fri, 19 Nov 2021 6:47:24
सोशल मीडिया पर नोटों की बारिश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो गुजरात के अहमदाबाद का है। जहां, 15 नवंबर को तुलसी विवाह के आयोजन में गुजरात की फेमस फोक सिंगर उर्वशी रादादिया परफार्म कर रहीं थीं। तब उन पर बड़े बर्तन भर-भरकर नोटों की बारिश हुई। उर्वशी पर नोटों की बारिश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि उर्वशी की परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स पीछे से आता है और उन पर बाल्टी भरकर नोटों की बारिश करने लगता है। स्टेज पर चारों तरफ सिर्फ नोट बिखरे हुए हैं। ऑडियंस में मौजूद लोग भी सिंगर पर नोटों की बौछार कर रहे हैं।