Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

घर की सीढ़ियों के नीचे बने सीक्रेट रूम में मिली 2 साल से लापता हुई बच्ची!

एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं न्यूयार्क के हडसन से जहां 2 साल पहले घर से लापता हुई बच्ची घर की सीढ़ियों के नीचे बने सीक्रेट रूम में मिली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 7:49:51

घर की सीढ़ियों के नीचे बने सीक्रेट रूम में मिली 2 साल से लापता हुई बच्ची!

हमारे आसपास कई बार ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जो हैरान करती हैं और इनके पीछे की सच्चाई सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं न्यूयार्क के हडसन से जहां 2 साल पहले घर से लापता हुई बच्ची घर की सीढ़ियों के नीचे बने सीक्रेट रूम में मिली हैं। बच्ची साल 2019 से लापता थी। अब बच्ची की उम्र अब 6 साल हो गई है। बताया जा रहा है बच्ची का स्वास्थ्य बेहतर है। ऐसा माना जा रहा है कि बच्ची को उसके जैविक माता-पिता ने अगवा कर लिया था। इस मामले को जानने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कस्टडी न मिल पाने के बाद माता-पिता ने ही अपनी चार साल की नन्ही बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे गुप्त ठिकाने में दो साल तक छिपाने में कामयाब रहे।
इस पूरे मामले के बारे में न्यूयार्क पुलिस ने बताया कि घर की सीढ़ियों के नीचे बने चैंबर से छह साल की बच्ची पैसली शुल्टिस को बरामद किया गया है और बच्ची सही सलामत और स्वस्थ है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पैसली को उसके जैविक माता-पिता किम्बर्ले कूपर और किर्क शुल्टिस ने अगवा कर लिया था। जी दरअसल इन दोनों के पास बच्ची को अपने पास रखने का कानूनी अधिकार नहीं है। वहीं साल 2019 में कस्टडी नहीं मिलने के बाद ही पैसली गायब हो गई थी। अब पुलिस का कहना है कि अपहरण के बाद पैसली को घर के गुप्त कमरे में रखा गया, जो काफी छोटा, ठंडा व नमी वाला था। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को उन्हें बच्ची के बारे में सुराग मिला था और घर की तलाशी के दौरान जब उन्होंने सीढ़ियों पर लगी लकड़ी हटाई, तो उन्हें बच्ची के पैर नजर आए। उसके बाद बच्ची को वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस मामले में बच्ची की मां का कहना है कि उसने 2019 के बाद से उसे नहीं देखा और उसे लग रहा था कि कूपर उसे लेकर पेंसिल्वेनिया भाग गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology