लड़की का एटीएम से पैसे निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की पैसे निकालते वक्त डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लड़की का डांस करता हुए यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एटीएम से पैसे निकालने का मजेदार तरीका।' वीडियो को को देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे है।