Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अखबार के साथ खरीदा लॉटरी का टिकट और बन बैठा 20 करोड़ रुपये का मालिक!

एक मामला देखने को मिला इंग्लैंड के कुम्ब्रिया के कार्लिस्ले के रहने वाले 61 वर्षीय इयान ब्लैक के साथ जो एक फैक्ट्री में काम करते थे और रातोंरात उन्हें 20 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 Jan 2022 6:56:43

अखबार के साथ खरीदा लॉटरी का टिकट और बन बैठा 20 करोड़ रुपये का मालिक!

किस्मत के खेल निराले हैं जो कब बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही एक मामला देखने को मिला इंग्लैंड के कुम्ब्रिया के कार्लिस्ले के रहने वाले 61 वर्षीय इयान ब्लैक के साथ जो एक फैक्ट्री में काम करते थे और रातोंरात उन्हें 20 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इयान के पास अपना कोई घर नहीं है, वह रेंट पर रहते हैं, लेकिन अब वह जमीन खरीद कर अपने सपनों का घर बनवाना चाहते हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके पांच बच्चे हैं और 10 पोते-पोतियां हैं। उन्होंने बताया कि इस लॉटरी ने उनके परिवार की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है।
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक इयान ब्लैक एक फैक्ट्री में काम करते थे। एक दिन वह नाइट शिफ्ट करके अपने घर लौट रहे थे, लेकिन अचानक उनके मन में आया कि क्यों न एक अखबार खरीदा जाए। इसलिए उन्होंने एक दुकान से अखबार खरीदा। वहीं पर उनकी नजर नेशनल लॉटरी के टिकटों पर पड़ी। फिर अचानक उनके मन में न जाने क्या आया कि उन्होंने एक स्क्रैच टिकट खरीद लिया। जब उन्होंने उसे स्क्रैच किया तो पता चला कि उनकी बंपर लॉटरी लग गई है, जिसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

जब इयान घर पहुंचे और अपनी पत्नी को ये बात बताई तो पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब टिकट को क्रॉसचेक किया तो पता चला कि सच में उनकी किस्मत पलट गई है, यानी उनकी लॉटरी लग गई है। इयान ने कुल 2 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीती थी, जो भारतीय रुपये के हिसाब से 20 करोड़ रुपये से भी अधिक होते हैं। लॉटरी में बंपर इनाम जीतने के बाद इयान ने अपनी फैक्ट्री के मालिक को फोन करके बोल दिया कि वह अब काम पर नहीं आएंगे। इसपर उनके बॉस ने उनसे पूछा कि क्यों, ऐसा हो गया, तो इयान ने बताया कि उन्होंने 2 मिलियन पाउंड की लॉटरी जीत ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
पंजाब: तरनतारन बस हादसे में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री मान ने जताया दुख
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
महाराष्ट्र: अमित शाह आज पुणे में शुरू करेंगे भारत टैक्सी सेवा, चालकों को मिलेगा नया विकल्प
लक्ष्य सेन के सामने जापानी चुनौती, कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल में वतानाबे से मुकाबला
लक्ष्य सेन के सामने जापानी चुनौती, कुमामोटो मास्टर्स के फाइनल में वतानाबे से मुकाबला
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
असम: काजीरंगा हादसे की जांच में बड़ा खुलासा, बस से हटाया गया था स्पीड लिमिटर
'रामायण' की कमाई में दूसरे शनिवार को उछाल, 10 दिनों में दुनियाभर से ₹1,228 करोड़ जुटाए
'रामायण' की कमाई में दूसरे शनिवार को उछाल, 10 दिनों में दुनियाभर से ₹1,228 करोड़ जुटाए
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 350 के पार; कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
छठ विवाद पर रोहिणी आचार्य का राज ठाकरे को जवाब, बोलीं- बिहार की आस्था को नीचा दिखाने की कोशिश
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
Koffee With Karan 9 के नए प्रोमो में अनन्या पांडे का फोन कॉल राउंड, कार्तिक आर्यन ने उठाया फोन
astrology