‘नमो नमो जी शंकरा’ गाने पर हाथी ने लगाए ठुमके, वायरल वीडियो देख लोग बोले - 'इससे प्यार हो गया'
जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है। लोग इन्हें बेहद पसंद करते है। ऐसे में हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Posts by : Priyanka Maheshwari |
Updated on: Thu, 15 Apr 2021 3:31:47
जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते है। लोग इन्हें बेहद पसंद करते है। ऐसे में हाथी का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाथी ‘नमो नमो जी शंकरा’ गाने पर जमकर डांस कर रहा है। हाथी का यह डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को इस्टाग्राम पर kerala_elephants नाम के पेज पर शेयर किया है। कई यूजर्स ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने कहा कि ये डांस वाकई शानदार है कि मुझे इससे प्यार हो गया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सबसे अच्छा डांस जो मैंने इस साल देखा है, अद्भुत!। आप भी देखे ये वीडियो...