Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शर्म नहीं आती, मंदिर में बैठे हो और…’, बुजुर्ग ने चुपके से ली लड़की के पैरों की तस्वीर; Video

मंदिर के बाहर बैठे एक बुजुर्ग ने लड़की के पैरों की चुपके से तस्वीर ली, लड़की ने फोन चेक कर उसे पकड़ लिया और गुस्से में सवाल किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Apr 2025 3:33:05

‘शर्म नहीं आती, मंदिर में बैठे हो और…’, बुजुर्ग ने चुपके से ली लड़की के पैरों की तस्वीर; Video

मंदिर के बाहर एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स गुस्से से भर गए हैं। दरअसल, बुजुर्ग व्यक्ति ने मंदिर के बाहर इंतजार कर रही एक लड़की के पैरों को चुपके से अपने फोन में कैद कर लिया। तस्वीर में लड़की का चेहरा तो नहीं दिखा, लेकिन उसमें वह एक छोटी ड्रेस में सामने बैठी हुई थी, और उसके पैर खुले हुए थे।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जब लड़की को महसूस होता है कि कुछ गड़बड़ है, तो वह बुजुर्ग से उसका फोन खुलवाती है। फिर गैलरी देखकर उसके होश उड़ जाते हैं, क्योंकि बुजुर्ग ने चुपके से उसके नंगे पैरों की तस्वीर खींची थी। यह देखकर लड़की का गुस्सा फूट पड़ता है और वह भड़कते हुए कहती है, "अंकल, ये क्या है? क्या कर रहे हो आप? मेरे पैरों की तस्वीर क्यों ले रहे हो?"

यह घटना राजस्थान के माउंट आबू स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर में दिन दहाड़े हुई। हैरान करने वाली बात यह है कि वहां मौजूद किसी भी व्यक्ति ने लड़की का साथ नहीं दिया। सभी लोग अनदेखा करते हुए चुपचाप बैठे रहे, जैसे वहां कुछ हुआ ही नहीं हो।

यह वीडियो @anurag111407 नामक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जिसके बाद नेटिजन्स बेहद गुस्से में हैं और बुजुर्ग व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राजस्थान पुलिस और पर्यटन अधिकारियों को टैग करते हुए मामले की जांच और व्यक्ति को उचित सजा देने की अपील की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत

बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें

भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल

नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान

राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे

कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत

शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?

ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'

'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे

छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी

बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता

मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती

सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती