न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भूकंप से कांपी असम की धरती, दहशत के मारे घर से बाहर निकले लोग

मेघालय के तुरा से 90 किमी उत्तर में था। भूकंप का झटका इतना तेज था कि पश्चिमी असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के जिलों में लोग दहशत से अपने घरों से बाहर निकल आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Aug 2021 5:55:25

भूकंप से कांपी असम की धरती,  दहशत के मारे घर से बाहर निकले लोग

असम में सोमवार दोपहर रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप दोपहर 1:13 बजे आया, जिसका केंद्र पश्चिम असम के कोकराझार में 10 किमी की गहराई पर था। यह स्थान मेघालय के तुरा से 90 किमी उत्तर में था। भूकंप का झटका इतना तेज था कि पश्चिमी असम और उत्तरी पश्चिम बंगाल के जिलों में लोग दहशत से अपने घरों से बाहर निकल आए।

राहत की बात यह है कि भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या किसी संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि पूर्वोत्तर उच्च भूकंपीय क्षेत्र में है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इससे पहले 16 जुलाई और 7 जुलाई को भी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 जुलाई को आए भूकंप के झटके सुबह 8:39 मिनट पर महसूस किए गए और इसका अधिकेंद्र मध्य असम के नगांव में था, जबकि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। बुलेटिन के अनुसार भूकंप तेजपुर से 40 किलोमीटर की दूरी पर पश्चिम में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट में उत्पन्न हुआ था।

इसी तरह, असम में 7 जुलाई की सुबह 8:45 मिनट पर आए 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके पड़ोसी राज्य मेघालय और पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों के साथ साथ बांग्लादेश तक महसूस किए गए थे। जिसका केंद्र लोअर असम के गोलपाड़ा में 14 किमी की गहराई पर था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत