अक्सर हमने देखा है कि लोग अपने मनोरंजन के लिए बेजुबानों पर जुल्म करते है। केरल से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए कुत्ते के साथ ऐसा सलूक किया जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
Heartbreaking Video of a Pet Dog #Bruno beaten to Death in Trivandrum, #Kerala
Complaint lodged @ #Vizhinjam Police Station but no
यह है मामला
घटना केरल की है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ लड़कों ने एक कुत्ते को पहले नाव से बांध दिया। इसके बाद उसे तब तक डंडों से पीटा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। इतना ही नहीं मरने के बाद कुत्ते को लोगों ने समंदर में फेंक दिया। हैरानी का बात ये है कि लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं, वीडियो वायरल होने पर अब बवाल मच गया है और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @arun_8778 नाम के यूजर ने शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह वीडियो ब्रूनो नाम के एक पालतू कुत्ते का है, जिसे केरल के त्रिवेंद्रम में पीट-पीटकर मार डाला गया।विज्हिंजम पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज हो गई है। लेकिन, अब तक एफआईआर और गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, बाद में PETA ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में अब FIR दर्ज कर ली गई है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।'














