न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बर्फ और पंखे से किया जाता था भारत की पहली AC ट्रेन को ठंडा! जानें इससे जुड़ी रोचक जानकारी

भारतीय रेलवे को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन का सफर आप सभी ने किया ही होगा जिसमें कई तरह की बोगियां होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 3:04:47

बर्फ और पंखे से किया जाता था भारत की पहली AC ट्रेन को ठंडा! जानें इससे जुड़ी रोचक जानकारी

भारतीय रेलवे को भारत की लाइफलाइन कहा जाता है। भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। ट्रेन का सफर आप सभी ने किया ही होगा जिसमें कई तरह की बोगियां होती हैं। सभी अपनी सुविधा अनुसार सामान्य, स्लीपर, 3rd क्लास एसी, 2nd क्लास एसी और 1st क्लास एसी की बोगियों का उपयोग करते हैं। आजकल लोग ज्यादातर एसी बोगी में ही सफ़र करना पसंद करते हैं। आजकल तो आधुनिक तकनीक आ गई हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहली AC ट्रेन को ठंडा करने के लिए बर्फ और पंखे का इस्तेमाल किया जाता था। आइये जानते हैं इससे जुड़ी रोचक जानकारी के बारे में।

भारत की पहली एसी ट्रेन की शुरुआत 93 साल पहले 1 सितंबर 1928 को हुई थी और इसका नाम फ्रंटियर मेल था। पहले इस ट्रेन का नाम पंजाब एक्सप्रेस था। इस ट्रेन में साल 1934 में एसी कोच जोड़े गए थे जिसके बाद इसका नाम बदलकर फ्रंटियर मेल कर दिया गया। उस समय यह राजधानी ट्रेन की तरह थी। वर्तमान समय में एसी कोच को ठंडा करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं था। उस समय बर्फ की सिल्लियों से ट्रेन को ठंडा रखा जाता था। एसी कोच के नीचे बाॅक्स में बर्फ रखा जाता था और फिर पंखा लगा दिया जाता था। इस पंखे की मदद से एसी कोच को ठंडा किया जाता था।

भारत की पहली एसी ट्रेन फ्रंटियर मेल मुंबई से अफगानिस्तान की सीमा तक जाती थी। इस ट्रेन से अंग्रेज अधिकारियों के अलावा स्वतंत्रता सेनानी भी यात्रा करते थे। यह ट्रेन दिल्ली, पंजाब और लाहौर के रास्ते 72 घंटे में पेशावर तक जाती थी। यात्रा के दौरान पिघल चुकी बर्फ को अलग-अलग स्टेशनों पर निकाल दिया जाता था और उसमें नई बर्फ की सिल्लियां रखी जाती थीं। इस ट्रेन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने यात्रा की थी।

इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि यह सही समय पर चलती थी और कभी लेट नहीं होती थी। एक बार ट्रेन लेट हो गई तो ड्राइवर से जवाब मांगा गया था। साल 1940 तक इस ट्रेन में 6 कोच होते थे और करीब 450 लोग यात्रा करते थे। आजादी के बाद यह ट्रेन मुंबई से अमृतसर तक चलने लगी। 1996 में इस ट्रेन का नाम बदलकर गोल्डन टेम्पल मेल कर दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर