दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह देखा जा सकता है कि कैसे एक व्यक्ति सैम्पल देने से डर रहा है और बार-बार नेजल सैम्पलिंग के दौरान पीछे हट जा रहा है, जिससे कि सैम्पल लेने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यक्ति ने कोरोना सैम्पल देते वक्त लगातार दो बार ऐसा किया। फिर अंत में जांच करने वाले ने एक ऐसा जुगाड़ निकाला कि उन्होंने लबड़ा आसानी से उस व्यक्ति का सैम्पल ले लिया। 15 सेकेंड के इस वीडियो को जानेमाने कार्टूनिस्ट मंजूल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। मंजुल के इस पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है और खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 16 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1500 से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है। अपनाया ये जुगाड़Jugad... pic.twitter.com/1KhI1hcWTD
— MANJUL (@MANJULtoons) June 3, 2021
















