न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Youtube ने बदली दिहाड़ी मजदूर की किस्मत, इस तरह कमा रहा लाखों रूपये

फूड ब्लॉगर्स से प्रेरित होकर एक दिन इसक मुंडा ने उबले हुए चावल और करी खाते हुए खुद का एक वीडियो बनाने का फैसला किया। जिसके बाद उनका ये वीडियो यूट्यूब पर हिट हो गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Jul 2021 10:11:56

Youtube ने बदली दिहाड़ी मजदूर की किस्मत, इस तरह कमा रहा लाखों रूपये

लोग अपनी किस्मत बदलने के लिए लॉटरी का सहारा लेते है लेकिन एक दिहाड़ी मजदूर की किस्मत एक वीडियो ने बदल दी। जी हां, ओडिशा के संबलपुर जिले के एक आदिवासी व्यक्ति मुंडा कभी दिहाड़ी मजदूर थे, जिन्होंने पिछले साल ही वीडियो बनाना शुरू किया था। लेकिन अब वो इंटरनेट की दुनिया में जाना पहचाना नाम है।

फूड ब्लॉगर्स से प्रेरित होकर एक दिन इसक मुंडा ने उबले हुए चावल और करी खाते हुए खुद का एक वीडियो बनाने का फैसला किया। जिसके बाद उनका ये वीडियो यूट्यूब पर हिट हो गया। इसमें दिखाया गया है कि 35 वर्षीय व्यक्ति चावल, सांभर, एक टमाटर और हरी मिर्च के साथ खाना खाता है। आपको बता दें कि इस वीडियो को बनाने के लिए मुंडा को सबसे पहले स्मार्टफोन खरीदने के लिए 3 हजार का कर्ज लेना पड़ा। लेकिन तब उन्होंने शायद ही ये सोचा हो कि उनकी जिंदगी में वो दिन भी आएगा जब उन्हें कर्ज की असली अहमियत पता लगे।

इसाक मुंडा ने खुद इस बारे में बताते हुए कहा, 'मैंने स्मार्टफोन खरीदने के लिए 3 हजार रुपए का कर्ज लिया था।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने गरीब घर और गांव में जीवन के बारे में वीडियो बनाता हूं, जिसमें दिखाया गया है कि हम क्या और कैसे खाते हैं। मगर अब मुझे बेहद खुशी हो रही है कि मेरे वीडियो को इतने ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही मैं अब अच्छी कमाई कर रहा हूं।' इसाक मुंडा के चैनल ‘इसाक मुंडा ईटिंग’ पर 7 लाख से अधिक YouTube सब्सक्राइबर्स हैं।

यूट्यब चैनल पर इसाक ज्यादातर वीडियो में स्थानीय स्वाद और क्षेत्रीय व्यंजन दिखाते हैं। उन्होंने ओडिशा टीवी को बताया, 'अगस्त 2020 में, मुझे YouTube से तकरीबन 5 लाख रुपए की आमदनी हुई।' इस पैसे से उन्होंने अपना घर बनाया और जरूरत का सामान खरीदा।

इसाक ने कहा, 'मैं अपनी स्थानीय परंपराओं और इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना चाहता हूं। मुझे खुशी है कि अब मैं दिहाड़ी मजदूरी नहीं कर रहा हूं।' यूट्यूब ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका