इंटरनेट में कई मजेदार वीडियोज वायरल हो रहे है। इनमें से कुछ को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपकी हंसी छूट पड़ती है। इसी कड़ी में चोरी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इन वीडियो में आप देखेंगे कि एक चोर चोरी करने के इरादे से शॉपिंग स्टोरी पर घुसता है और रेक में रखे एक पैकेट को अपनी टीशर्ट में छुपा लेता है। लेकिन तभी उसकी नजर सामने लगे सीसीटीवी पर पड़ गई। इसके बाद जो कुछ भी होता है, वह बड़ा ही मजेदार है। कैमरा देखते ही शख्स सकपका जाता है। फिर वहीं कुछ देर तक खड़ा रहता है। इसके बाद वह अचानक डांस करने लगता है और पैकेट को वापस उसी जगह पर रख देता है।














