Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेखबर पिता के फोन से बच्ची ने मंगा लिया 15 हजार का खाना! VIDEO वायरल

बच्ची जिलिन की रहने वाली है। उसने पापा का फोन पाकर उससे अपने लिए सोयाबीन पेस्ट नूडल्स (Noodles with soybean paste) ऑर्डर किए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Jun 2021 2:45:42

बेखबर पिता के फोन से बच्ची ने मंगा लिया 15 हजार का खाना! VIDEO वायरल

कई बार बच्चे नासमझी में ऐसी गलती कर जाते है तो माता-पिता के लिए सिरदर्द बन जाती है। हाल ही में चीन में एक चार साल की लड़की ने भूख लगने पर अपना खाना पापा के फोन से खुद ही ऑर्डर कर लिया। Sohu.com के मुताबिक बच्ची ने अपने पिता के मोबाइल फोन से खुद के लिए पसंदीदा नूडल्स ऑर्डर किए थे। अब 4 साल के बच्चे की मैथ्य इतनी स्ट्रॉन्ग तो थी नहीं। फिर क्या था, बच्ची ने नूडल्स के एक बाउल के बजाय गलती से दो और ज़ीरो प्रेस करके 100 बाउल्स नूडल का ऑर्डर प्लेस कर दिया।

बच्ची जिलिन की रहने वाली है। उसने पापा का फोन पाकर उससे अपने लिए सोयाबीन पेस्ट नूडल्स (Noodles with soybean paste) ऑर्डर किए। पापा को इस बात की खबर ही नहीं थी। जब उनके घर नूडल्स की डिलिवरी हुई तो उन्हें पहले तो लगा कि उन्होंने ये नूडल्स इनाम में जीते हैं और वे बेहद खुश हुए। हालांकि उन्हें बाद में पता चला कि नूडल्स फ्री नहीं हैं बल्कि इसके लिए उन्हें 15000 रुपये का बिल देना पड़ेगा। अब उन्होंने अपना मोबाइल चेक किया। तब जाकर उन्हें पता चला कि छोटे बच्चे ने ये सारा कांड किया है।
100 नूडल बाउल्स पहुंचाने में छूटे पसीने

बच्ची का घर 13वीं मंजिल पर है। ऐसे में डिलिवरी के लिए डिलिवरी ब्वॉय को करीब 7 चक्कर लगाने पड़े। नूडल्स के इतने सारे बाउल्स से बच्ची का पूरा घर भर गया। उसके पिता ने मजाक में कहा कि अच्छा हुआ बेटी ने 4 जीरो नहीं लगाए थे, वरना इन्हें रखने की जगह भी नहीं मिलती।

बच्ची ने बताया- भूख लगी थी, इसलिए मंगाए नूडल्स

बेटी की गलती का अंदाज़ा होने के बाद उसके पापा ने उससे जब पूछा कि इतना सारा खाना आपने क्यों मंगाया? इस पर बच्ची ने बेहद मासूमियत अंदाज में कहा कि उसे भूख लगी थी। उसके पिता ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। फिलहाल परिवार ने 8 बाउल्स अपने पास रखकर बाकी 92 बाउल्स सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों में बांट दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology