न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन की वजह से टल रही थी 2 साल से शादी, दुल्हन को साइकिल से विदा करवाकर अपने घर ले आया दूल्हा

युवक अपनी दुल्हन को साइकिल से विदा करवाकर अपने घर ले आया। युवक की शादी कोरोना के लॉकडाउन की वजह से 2 साल से टलती जा रही थी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 28 May 2021 6:56:57

लॉकडाउन की वजह से टल रही थी 2 साल से शादी, दुल्हन को साइकिल से विदा करवाकर अपने घर ले आया दूल्हा

कोरोना की दूसरी लहर जारी हैं जिसमें संक्रमण का प्रसार देखा जा रहा हैं और इसके चलते एक बार फिर से कई राज्यों के लोगों को लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा हैं। बिहार में भी लॉकडाउन जारी हैं जिसमें शादी-समारोह पर रोक हैं। लेकिन यहां एक अनोखा मामला सामने आया जहां एक युवक अपनी दुल्हन को साइकिल से विदा करवाकर अपने घर ले आया। युवक की शादी कोरोना के लॉकडाउन की वजह से 2 साल से टलती जा रही थी। मामला बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज का है। यहाँ एक युवक ने बिना बैंड-बाजा और बाराती के अकेले ही शादी का फैसला लिया।

इसके लिए वह साइकिल से अपनी दुल्हन के घर पहुंच गया। यहाँ दूल्हे और दुल्हन ने सात फेरे लिए और सुबह अपनी दुल्हन को ही दूल्हा साइकिल से विदा करवाकर अपने घर ले आया। दूल्हे का नाम गौतम कुमार (24) बताया जा रहा है जिसकी शादी पिछले साल जनवरी में ही बांका जिले दुल्हन कुमकुम कुमारी से तय हुई थी। वहीँ कोरोना महामारी की वजह से उस समय ये शादी टल गई, और इस कारण परिवार वालों ने सोचा कि अगले साल में लग्न के पहले फेर में इस विवाह को सपंन्न करा लिया जाएगा। हालाँकि अगले साल यानी 2021 में भी यही हुआ। एक बार फिर से लॉकडाउन लग गया। वही एक बार फिर से गौतम की शादी टल गई, लेकिन इस बार गौतम ने शादी का अटल फैसला ले लिया था।

ऐसे में गौतम ने अपने फैसले को मूर्तरूप देने के लिए बीते शुक्रवार को बिना बैंड बाजा और बारात के खुद सेहरा पहनकर साइकिल से अपने होने वाले ससुराल की तरफ रवाना हो गया। वहीँ दूल्हें के साइकिल से पहुंचने के बाद दुल्हन के परिजनों ने पूरे रीति-रिवाज के साथ दूल्हे का स्वागत किया। उसके बाद दुल्हन के परिजनों ने तत्काल पंडित और नाई बुलाया और उसी दिन शादी की सभी रस्में पूरी की गई। अंत में शादी की रस्म भी पूरी की गई और फिर दूल्हा दुल्हन को लेकर चला गया। गौतम का यह अंदाज बेहतरीन रहा और लोगों ने उनकी तारीफों के पूल बांधे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला

मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश

नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम

केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम

उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग

मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप

FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर

छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध

23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते

पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली

BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे

शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स

3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत