न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सवा लाख रूपये की बाइक के लिए खरीदा एक लाख रूपये का नंबर, लग रही नंबरों की बड़ी बोली

एक मामला देखने को मिला जिसमें सवा लाख रूपये की बाइक के लिए एक लाख रूपये का नंबर ख़रीदा गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 2:38:23

सवा लाख रूपये की बाइक के लिए खरीदा एक लाख रूपये का नंबर, लग रही नंबरों की बड़ी बोली

आपने सुना ही होगा की शौक बड़ी चीज हैं जिसके लिए लोग सबकुछ दांव पर लगाने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला नोएडा में जहां गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर की बोली लग रही हैं और पसंदीदा नंबर के लिए लोग लाखों रूपये खर्च कर रहे हैं। इसका एक मामला देखने को मिला जिसमें सवा लाख रूपये की बाइक के लिए एक लाख रूपये का नंबर ख़रीदा गया।

नोएडा के आरटीओ दफ्तर की मानें तो UP16 CX सीरीज के 347 नंबर ऐसे हैं जो खास हैं। ये वो नंबर हैं, जिन्हें लेने के लिए कार-बाइक और नंबरों के शौकीन कितने भी रुपये खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। खास बात यह है कि 347 नंबरों में से सबसे महंगा 0001 चार लाख रुपये से भी ऊंची बोली पर बिका है। इस नंबर के लिए आरटीओ दफ्तर की बेवसाइट पर हुई नीलामी में सबसे ऊंची बोली यही थी। बहुत सारे लोगों ने 3 से 4 लाख रुपये के बीच में बोली लगाई थी। अभी तक 347 में से करीब 48 नंबर बिक चुके हैं। अन्य नंबरों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया जारी है। बाइक के नंबर की बोली लगाने के लिए एक हजार रुपये और कार के नंबर की बोली लगाने के लिए 5 हजार रुपये जमा करके नीलामी में शामिल हुआ जा सकता है।

माई नेम इज बांड, जेम्स बांड 0007। जेम्स बांड के नॉवेल और फिल्मों के वक्त से 0007 नंबर युवाओं के दिल-दिमाग पर चढ़ा हुआ है। अगर ऐसे में जेम्स बांड की पहचान वाला यह नंबर उनकी कार या बाइक पर लिखा हो तो फिर कहने ही क्या। इस नंबर के चाहने वालों ने 0007 की बोली एक लाख रुपये लगाई है। एक लाख रुपये में यह नंबर बिक चुका है। बहुत से ऐसे नंबर हैं जो एक लाख रुपये या फिर उससे ज्यादा में बिके हैं। ऐसे ही नंबरों की बात करें तो 9999, 7777, 0002, 0004 और 0009 नंबर एक लाख रुपये में बिके हैं। इसके साथ ही एक लाख रुपये से कुछ कम में बिकने वाले दूसरे नंबरों में 0010, 0011, 0030, 0040 शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका