Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वैक्सीन ने किया ऐसा चमत्कार जिसे देख सभी रह गए हैरान, लौट आई 9 साल पहले गई आंखों की रोशनी

9 साल पहले एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई थी लेकिन जैसे ही उसने वैक्सीन ली वैसे ही उसकी आँखों की रोशनी आ गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 06 Jul 2021 6:24:15

कोरोना वैक्सीन ने किया ऐसा चमत्कार जिसे देख सभी रह गए हैरान, लौट आई 9 साल पहले गई आंखों की रोशनी

कोरोना के इस कहर में वैक्सीन को ही संजीवनी के तौर पर देखा जा रहा हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगवाई जा रही हैं ताकि कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। हांलाकि कई लोगों में वैक्सीन को लेकर अभी भी भ्रम हैं। इस बीच महाराष्ट्र के वाशिम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां कोरोना वैक्सीन ने गजब का चमत्कार किया हैं जिसे देख सभी दंग रह गए। यहां 9 साल पहले एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई थी लेकिन जैसे ही उसने वैक्सीन ली वैसे ही उसकी आँखों की रोशनी आ गई।
महिला वाशिम के रिसोड इलाके के बेंदरवाडी में रहती है और महिला का नाम मथुरााई बिडवई है। बताया जा रहा है दस साल पहले उनकी आंखों में मोतियाबिंद हो गया था और इससे उनकी आंखों की पुतलियां सफेद पड़ गईं। कुछ ही समय बाद उन्हें दोनों आंखों से दिखना बंद हो गया। मिली जानकारी के तहत मथुराबाई का मूल गांव जालना जिले के परतूर में है और 9 साल पहले वह अंधी हो गई। पति नहीं होने के चलते इनके रिश्तेदार इन्हें रिसोड ले आए। अब इसी बीच बीते 26 जून को महिला ने पास ही स्थित समता फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर कोविशील्ड का पहला डोज लिया। उसके बाद अचानक ही महिला को दोनों आंखों से दिखना शुरू हो गया। महिला का कहना है पिछले 9 सालों से उन्हें बिलकुल दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन अब उन्हें सब कुछ नजर आ रहा है। मथुराबाई का कहना है, ''वैक्सीन लेने के दूसरे दिन ही मेरी एक आंख में 30 से 40 प्रतिशत तक रोशनी आ गई।'' मथुराबाई ने बताया वह वैक्सीन लेने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन रिश्तेदारों की जिद की वजह से उन्होंने वैक्सीन लगवा ली। वैसे डॉक्टरों ने वैक्सीन लेने से इस तरह के चमत्कार होने से इंकार किया है लेकिन मथुरा बाई का कहना है उन्हें अब सब दिखने लगा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस रवाना, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में व्यापार व समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
क्या मशीनें तय करेंगी युद्ध में किस पर हमला करना है? जिनेवा में शुरू हुई अहम चर्चा
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
राजस्थान की पारंपरिक बाजरे की खिचड़ी घर पर बनाना है बेहद आसान, जानें रेसिपी
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में सरसों का साग और मक्के की रोटी खाने का है अलग मजा, घर पर ऐसे करें तैयार
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology