न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

YouTube Creators के लिए बड़ी खबर! नए AI टूल्स से आसान और ज्यादा कमाई के मौके

YouTube ने नए AI टूल्स लॉन्च किए हैं, जो क्रिएटर्स के लिए वीडियो बनाना, एडिटिंग, आइडिया जनरेशन और पब्लिशिंग आसान बनाएंगे। इन टूल्स से कमाई और रचनात्मकता के नए अवसर खुलेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Sep 2025 9:41:03

YouTube Creators के लिए बड़ी खबर! नए AI टूल्स से आसान और ज्यादा कमाई के मौके

अगर आप YouTube पर कंटेंट क्रिएट करते हैं, तो आपके लिए शानदार खबर है। YouTube ने हाल ही में कुछ नए AI टूल्स लॉन्च किए हैं, जो क्रिएटर्स के लिए कंटेंट बनाने की प्रक्रिया को काफी आसान और स्मार्ट बना देंगे। अब वीडियो बनाने से लेकर एडिटिंग, आइडिया जनरेशन और पब्लिशिंग तक के कई मुश्किल काम AI की मदद से हल हो सकेंगे। यह ऐलान कंपनी ने “Made on YouTube 2025” इवेंट में किया। आइए जानते हैं कि ये नए टूल्स क्रिएटर्स के लिए क्या-क्या कर सकते हैं।

Ask Studio: AI पार्टनर के रूप में सहायता

Ask Studio एक AI-पावर्ड चैट टूल है, जो क्रिएटिव पार्टनर की तरह काम करता है। इससे क्रिएटर्स वीडियो की परफॉर्मेंस, एडिटिंग स्टाइल और कम्युनिटी की चर्चाओं से जुड़ी कई जानकारी ले सकते हैं। इस टूल की मदद से यूजर अपने चैनल डेटा के आधार पर इनसाइट्स पा सकते हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी को बेहतर बना सकते हैं।

Inspiration Lab: नए आइडियाज की खोज

कई बार क्रिएटर्स नए और ट्रेंडी आइडियाज नहीं सोच पाते। Inspiration Lab इस समस्या का समाधान है। यह टूल आपके फीड और ऑडियंस के व्यवहार के आधार पर नए टॉपिक सजेस्ट करता है। इसके साथ ही यह बताता है कि क्यों यह आइडिया आपकी ऑडियंस को पसंद आ सकता है।

Title A/B Testing: परफॉर्मेंस बढ़ाने का तरीका

Title A/B Testing फीचर क्रिएटर्स को तीन अलग-अलग टाइटल्स और थंबनेल को टेस्ट करने की सुविधा देता है। इससे यह पता लगाया जा सकता है कि कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर परफॉर्म करेगा और वीडियो को अधिक व्यूज और एंगेजमेंट मिलेगा।

Collaborations: एक साथ कई क्रिएटर्स

यूट्यूब के Collaboration फीचर से एक वीडियो में 5 अलग-अलग क्रिएटर्स को जोड़ना संभव है। इस वीडियो को सभी Collaborators की ऑडियंस देख पाएगी, जबकि रेवेन्यू उसी चैनल के पास जाएगा जहां वीडियो पोस्ट किया गया है। इससे क्रिएटर्स नई ऑडियंस तक पहुंच सकते हैं और नेटवर्किंग भी बढ़ती है।

Auto-Dubbing With Lip Sync: बहुभाषी वीडियो अब आसान

यूट्यूब ने Auto-Dubbing फीचर को अपडेट किया है, जिसमें नई टेक्नोलॉजी के जरिए लिप सिंक सपोर्ट भी शामिल है। यह टेक्नोलॉजी वर्तमान में 20 भाषाओं में डबिंग को सपोर्ट करती है और आने वाले महीनों में इसकी टेस्टिंग भी शुरू होगी। इससे क्रिएटर्स आसानी से बहुभाषी कंटेंट बना पाएंगे।

Likeness Detection: क्रिएटर्स की सुरक्षा

क्रिएटर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब Likeness Detection टूल का दायरा बढ़ा रही है। यह टूल अब सभी क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसकी मदद से कोई भी क्रिएटर यह पता लगा सकता है कि उनके चेहरे या लुक का इस्तेमाल कर कौन वीडियो बना रहा है। यदि आवश्यक हो तो ऐसे वीडियो को डिलीट करवाया जा सकता है।

ये नए AI टूल्स न केवल कंटेंट क्रिएटर्स की मेहनत को आसान बनाएंगे, बल्कि उनकी रचनात्मकता और कमाई के अवसर भी बढ़ाएंगे। YouTube इस तरह अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को ज्यादा समर्थ और स्वतंत्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला